फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पिकअप से टकराई निजी बस, 12 मजदूर घायल, बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 04 Jul 2026 03:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
पंजाब में हुए हादसे में घायल सचिन: संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पंजाब सीमा के पास बसे सरसिनी गांव के समीप शुक्रवार सुबह 8 बजे अनियंत्रित पिकअप निजी बस से टकरा गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि दोनों वाहनों के चपेट में आकर सरसिनी गांव निवासी बाइक चालक निशांत गौतम की मौत हो गई। जबकि बस में सवार 12 मजदूर चोटिल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। घायल होने वाले मजदूरों में लालडू निवासी आशीष (24), सचिन (18), मनोज (28),बलवंत (18), विनोद(28),धर्मेंद्र पासवान(36), राजेंद्र(55), विकास(25),बलविंदर कुमार(40),ओम प्रकाश(27), समीर(18), सुरेश शामिल हैं। प्राथमिक इलाज के बाद सभी लालडू चले गए।
विज्ञापन

जांच अधिकारी हरप्रीत सिंह ने बताया कि मृतक निशांत गौतम (28) अपनी पत्नी को छोड़कर सुबह के समय वापस अपने घर लौट रहा था। वह कुछ दूर पहुंचने पर तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद राहगीर उसे अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। उधर, सभी घायल मजदूर लालडू धागा फैक्टरी में काम करते हैं। रातभर काम करने के बाद वह शिफ्ट बदलने पर कंपनी की बस से अपने कमरों पर जा रहे थे। महिंद्रा पिकअप चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
-

पंजाब में हुए हादसे में घायल सचिन: संवाद

पंजाब में हुए हादसे में घायल सचिन: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें