फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: निजी बस-पिकअप भिड़े सड़क पर चले लात-घूंसे

विज्ञापन
बस और पिकअप की टक्कर के बाद पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को शांत करवाते हुए। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। प्राइवेट बस चालकों में सवारी बैठाने की होड़ और वाहन की तेज रफ्तार खतरा बन रही है। सोमवार को जनता स्वीट्स के पास एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बस चालक मौके से वाहन को दौड़ा ले गया जिसके बाद बीच सड़क पर जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन

बस चालक ने बताया कि दूसरी बस के बगल में आने और पिकअप के बीच में फंसने से हादसा हुआ जबकि पिकअप चालक अमित ने बस चालक पर लापरवाही और टक्कर मारकर भागने का आरोप लगाया था। बब्याल निवासी अमित अपनी पिकअप गाड़ी में रेलवे स्टेशन से पार्सल लेकर जा रहे थे। जैसे ही वह जनता स्वीट्स चौक के पास मुड़ने लगे, जगाधरी जा रही निजी बस ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। संवाद

बस और पिकअप की टक्कर के बाद पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को शांत करवाते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें