फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मांगों पर अड़े दमकल कर्मचारी, हड़ताल 16 तक बढ़ाई

विज्ञापन
अंबाला छावनी में ​अ​ग्निशमन कार्यालय के बाहर परिसर में प्रदर्शन करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। जिला प्रधान रणदीप सिंह के नेतृत्व में हड़ताल को अब 16 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। कर्मचारियों ने साफ किया है कि जब तक सरकार लिखित आश्वासन नहीं देती, दमकल गाड़ियों का चक्का जाम रहेगा।
यूनियन की मुख्य मांग है कि शहीद भवि चंद्र शर्मा और रणवीर सिंह के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को पक्की नौकरी और शहीदों का दर्जा दिया जाए। मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा घोषित 30-30 लाख रुपये की सहायता को कर्मचारियों ने नाकाफी बताते हुए ठुकरा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ ने भी इस आंदोलन को समर्थन दिया है। राज्य प्रधान नरेश शास्त्री के आह्वान पर प्रदेश के सभी 87 निकायों में उल्टा झाड़ू प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और पिछले 5 साल से रुके वेतन की वृद्धि न होने पर भी गहरा रोष व्यक्त किया। इस दौरान विनोद, सुरेश और हरजिंदर सहित काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें