फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय कारागार में बंदी ने किया आत्महत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सेंट्रल जेल में बंदी ने गर्दन और हाथों की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। लहूलुहान हालत में बंदी को जेल के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जाता है कि मामला मंगलवार देर शाम का है। पिछले एक सप्ताह में बंदी द्वारा आत्महत्या का प्रयास करने की यह दूसरी घटना है।
विज्ञापन

राम कुमार सहायक अधीक्षक जेल ने थाना बलदेव नगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 मई को केंद्रीय जेल अंबाला के ब्लॉक नंबर 32 की चक्की में बंदी हवालाती प्रदीप कुमार निवासी गांव अंतेडी बबियान कुरुक्षेत्र ने नुकीली चीज से हाथ और गले की नस काट ली। इंचार्ज वार्डर गुरमीत सिंह ने तुरंत आला अधिकारियों को इसके बारे में अवगत करवाया। उन्होंने घायल को जेल में बने अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सक ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी बंदी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें