फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्पसंख्यक वर्ग की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता : हरजिन्द्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हरजिन्द्र सिंह ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग की समस्याओं को सरकार व प्रशासन तक पहुंचाकर उनका समाधान कराना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा। इसके लिए अंबाला कैंट, अंबाला शहर, नारायणगढ़ और मुलाना विधानसभा क्षेत्रों में संगठन का विस्तार करते हुए नई टीम बनाई जाएगी, जिसमें लगभग 50 प्रतिशत युवाओं को भागीदारी दी जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दिसंबर के प्रथम सप्ताह से जिला स्तर पर नियमित बैठकें और संपर्क व्यवस्था शुरू की जाएगी। इसमें शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर रहेगा। समाज की धार्मिक भावनाओं से जुड़े विषयों और ननकाना साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए हरियाणा का यात्रा कोटा बढ़ाने की मांग को भी संबंधित स्तर पर उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें