फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधों को सहेजना सभी का कर्तव्य : अनिल विज

विज्ञापन
दशहरा ग्राउंड में लोगों को जिला स्तरीय वन महोत्सव पर संबो​धित करते ऊर्जा मंत्री अनिल विज। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। रामबाग रोड स्थित दशहरा ग्राउंड में वीरवार को जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने कहा कि केवल पेड़ लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उन्हें बचाना और धरती को हरा-भरा बनाना भी हम सभी का मुख्य कर्तव्य है।
विज्ञापन

इस दौरान अनिल विज ने मेयर अक्षिता सैनी और अन्य प्रशासनिक व भाजपा पदाधिकारियों संग पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की। ऊर्जा मंत्री ने दशहरा ग्राउंड की दीवार के चारों ओर फुटपाथ निर्माण के लिए अपने स्वैच्छिक कोष से 50 लाख रुपये देने का ऐलान किया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फुटपाथ के साथ सुंदर व छोटे फूलदार पौधे लगाए जाएं, ताकि सैर करने आने वाले लोगों को बेहतर माहौल मिले। मंत्री ने यह भी बताया कि सुभाष पार्क में जल्द ई-लाइब्रेरी और फूड कोर्ट की सुविधा शुरू की जाएगी। विज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान की सराहना करते हुए कहा कि पीएम मोदी की सोच बेहद गहरी है। एक मां हमें जन्म देती है और दूसरी धरती मां हमारा पालन-पोषण करती है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा कि हर साल केवल पौधे लगाने का ही नहीं, बल्कि उनमें से कितने पेड़ बचाए गए, इसका भी स्पष्ट आंकड़ा पेश किया जाए। कार्यक्रम के अंत में ऊर्जा मंत्री ने विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें