फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जिला स्तरीय बास्केटबॉल में आर्मी पब्लिक स्कूल ने मारी बाजी

Fri, 31 Jul 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी के वार हीरोज स्टेडियम में बास्केटबॉल मैच के दौरान आर्मी प​ब्लिक स्कूल की विजेता टी
विज्ञापन
अंबाला सिटी। छावनी के वार हीरोज स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में आर्मी स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा युवा खिलाड़ियों ने भी अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। इस दौरान विभिन्न आयु वर्ग की स्पर्धाओं में कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
विज्ञापन

इसमें विजेता टीमों ने अगले दौर और शीर्ष स्थानों पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के दौरान ब्लॉक-2 से आर्मी स्कूल ने शानदार खेल दिखाते हुए जिला स्तरीय बास्केटबॉल (अंडर-14 आयु वर्ग) का खिताब अपने नाम किया। आर्मी स्कूल की टीम ने अपने मुकाबले में शानदार बढ़त बनाते हुए 15-0 के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। इसके अलावा अंडर-17 आयु वर्ग के मुकाबले में भी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 47-23 से जीत हासिल की। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

अंबाला छावनी के वार हीरोज स्टेडियम में बास्केटबॉल मैच के दौरान आर्मी पब्लिक स्कूल की विजेता टी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें