फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एंटी स्मॉग गन खरीदने की तैयारी, मांगा प्रस्ताव

Sun, 23 Nov 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी में जल रहे कूडे़ से उठता धुंआ और गुजरता वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। वायु प्रदूषण को कम करने के जिला प्रशासन ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके लिए उपायुक्त के निर्देश पर नगर निगम एंटी स्मॉग गन और स्प्रिंकलर खरीदने की तैयारी कर रहा है।
इसके लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नगर से जिला के लिए चार एंटी स्मॉग गन का प्रस्ताव मांगा है। हालांकि अभी तक नगर निगम ने यह प्रस्ताव पीसीबी को दिए नहीं है। प्रस्ताव आने के बाद पीसीबी अपने मुख्यालय में भेजकर इन मशीनों को खरीदने की प्रक्रिया अमल में लाएगी। इन मशीनों को पर्यावरणीय कोष से खरीदने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

हालांकि कि यह प्रयास दीपावली के पहले ही हो जाने चाहिए थे, क्योंकि दीपावली से ही लोग वायु प्रदूषण से परेशान हैं। शनिवार को एक्यूआई 157 दर्ज किया गया। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि शाम के समय लोगों को वायु प्रदूषण के कारण सांस लेने में दिक्कत भी हुई। वहीं कचरा जलाने की घटनाओं पर अभी तक लगाम नहीं लग पा रही है। शनिवार को भी नन्हेड़ा पुल के पास कचरे से धुंआ उठता दिखा। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को एक्यूआई 300 को पार कर गया था।
मौसम के परिवर्तन के कारण कम बढ़ रहा वायु प्रदूषण : प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के स्थानीय कार्यालय से एसडीओ सुखराम ने बताया कि अंबाला में मौसम परिवर्तन का प्रदूषण पर असर देखने को मिल रहा है।
वायु में प्रदूषण कण जब हवा के माध्यम से ऊपर नहीं उठ पाते हैं तो उस दिन एक्यूआई काफी रहता है। जब हवा चल जाए तो वायु में प्रदूषण के कण आगे निकल जाते हैं। इसी कारण एक दिन पहले अंबाला में एक्यूआई 300 से अधिक एक्यूआई चला गया था जो अब कम हो गया है।
विज्ञापन

रात्रि तापमान में गिरावट : शनिवार को दिन के समय 25 डिग्री सेल्सियस तो रात्रि तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 23 नवंबर तक खुश्क रहने के साथ परिवर्तनशील रह सकता है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बीच-बीच में आंशिक बादलवाई हो सकती है। जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें