फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: छावनी को चमकाने की तैयारी, चौराहों का होगा सुंदरीकरण

विज्ञापन
अंबाला छावनी ​स्थित नगर परिषद का कार्यालय। फाइल फोटो
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के प्रमुख चौराहों का न केवल सुंदरीकरण किया जा रहा है, बल्कि यहां महान संत-महात्माओं और देश के गौरवशाली महापुरुषों की भव्य प्रतिमाएं भी स्थापित की जा रही हैं। इसी कड़ी में अब वार्ड स्तर के प्रमुख चौराहों को भी सुंदर बनाने का खाका तैयार किया जाएगा ताकि बगीचे और हरियाली विकसित की जा सके। यह प्रयास छावनी को प्रदूषण से मुक्त और खूबसूरत बनाने के लिए होगा। कैबिनेट मंत्री अनिल विज के निर्देश पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए प्रक्रिया शुरु कर दी है, इसके लिए कनिष्ठ अभियंताओं की जिम्मेदारी लगाई जाएगी ताकि वह पूरी रूपरेखा तैयार कर सकें।
विज्ञापन


पार्षदों से मांगा जाएगा सहयोग
योजना को जमीनी स्तर पर पूरी तरह कामयाब बनाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी इस मुहिम से जोड़ा जाएगा। नगर परिषद की ओर से सभी वार्ड पार्षदों को उनके संबंधित क्षेत्रों के सबसे महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक चौराहों की जानकारी मांगी जाएगी। पार्षदों से कहा जाएगा कि वे अपने वार्ड के ऐसे चौराहों को चिह्नित करें, जिनका सुंदरीकरण किया जाना बेहद जरूरी है। स्थानीय पार्षदों की रिपोर्ट के आधार पर ही विकास कार्यों का अंतिम खाका तैयार होगा।

जाम से भी मिलेगी मुक्ति
अधिकारियों के मुताबिक, सुंदरीकरण की इस परियोजना के तहत चौराहों के केवल स्वरूप को ही नहीं सुधारा जाएगा, बल्कि उनके ट्रैफिक डिजाइन पर भी काम होगा। सड़कों के किनारों को व्यवस्थित करने और चौराहों को री-डिजाइन करने से छावनी के मुख्य रास्तों पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से भी जनता को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन



हरियाली और महापुरुषों का आशीर्वाद
इस परियोजना का मकसद अंबाला छावनी को एक आधुनिक और सांस्कृतिक रूप देना है। जिस प्रकार कैबिनेट मंत्री अनिल विज अपने स्वैच्छिक कोष से महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित करवा रहे हैं, उससे लोग विशेषकर युवा जागरूक हो रहे हैं। इसी कड़ी में अब वार्ड स्तर पर भी कार्य किया जाएगा ताकि छावनी की हरियाली बरकरार रहे और गंदगी से निजात मिले।
विज्ञापन

- देवेंद्र नरवाल, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सदर, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें