फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कारगिल से कन्याकुमारी तक दौड़ पर निकले कार्तिक अंबाला पहुंचे

विज्ञापन
कारगिल से कन्याकुमारी तक दौड़ पर निकले कार्तिक जोशी पहुंचे अंबाला: स्व्यं
विज्ञापन
अंबाला। कारगिल से कन्याकुमारी तक 4,200 किलोमीटर की ऐतिहासिक दौड़ पर निकले अल्ट्रा मैराथन धावक मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी कार्तिक जोशी (24) अंबाला पहुंचे। एक दौड़ मां भारती के नाम अभियान के तहत वह शनिवार को अंबाला में रुके थे। दिल्ली हाईवे स्थित किंगफिशर रेस्तरांं रुकने पर समाजसेवी संस्थाओं ने उनका स्वागत किया। दोपहर बाद वह कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हो गए। कारगिल वार मेमोरियल से 2 मई को शुरू हुए कार्तिक जोशी 775 किलोमीटर से अधिक की यात्रा तय कर अंबाला पहुंचे थे। वह कुरुक्षेत्र, करनाल से होते हुए 18 मई को देश की राजधानी दिल्ली में प्रवेश करेगी। इस अभियान के माध्यम से वह न केवल एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित करेंगे, बल्कि देश भर के 200 से अधिक जमीनी स्तर के प्रतिभावान धावकों को रनिंग शूज व पूरी रनिंग किट नि:शुल्क देंगे।
विज्ञापन


सात सदस्यों की टीम व चलता-फिरता आशियाना साथ
इस बेहद कठिन और लंबी दौड़ को सुरक्षित पूरा करने के लिए कार्तिक के साथ एक 17-सीटर टेम्पो ट्रैवलर और 7 सदस्यीय विशेष टीम 24 घंटे चल रही है। टीम के सदस्य ओम जोशी ने बताया कि इस क्रू में फिजियोथेरेपिस्ट, कुक, ड्राइवर, हेल्पर, मेडिकल स्टाफ और एक वीडियो क्रू शामिल है। पूरे 55 दिनों की यात्रा लिए भोजन, दवाइयां और अन्य आवश्यक सामग्रियां इस चलते-फिरते वाहन में साथ लेकर संचालित की जा रही हैं। बताया कि कार्तिक जोशी का रनिंग कॅरिअर बेमिसाल उपलब्धियों से भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें