फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: केबल ऑपरेटरों पर शिकंजा कसने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। लगभग चार साल के संघर्ष के बाद अनधिकृत केबल ऑपरेटरों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई है। बाकायदा इस संबंध में अंबाला के डीसी की ओर से सात प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को पत्र भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इसमें अतिरिक्त उपायुक्त, डीआईपीआरओ, एसपी, एसपीओ मंडल के सभी उपमंडल अधिकारी, डीईटीसी और बिजली निगम के एसई शामिल हैं। डीसी की ओर से जारी निर्देशों में बताया कि केबल ऑपरेटरों के खिलाफ कई शिकायतें मिली हैं जोकि सरकारी राजस्व के साथ अनियमितताओं की तरफ इशारा करती हैं।
दरअसल, अंबाला में केबल ऑपरेटरों की मनमानी बढ़ती जा रही थी। यह भी सामने आया था कि बिना पंजीकरण और नियमों के खिलाफ केबल ऑपरेटरों कार्य कर रहे हैं। इस संबंध में आरटीआई एक्टीविस्ट क्षितिज दत्ता ने सीएम विंडो सहित विजिलेंस में शिकायत दी थी।
विज्ञापन

बिजली के खंभों पर लटके तार
डीसी की ओर से एसई बिजली निगम को भेजे निर्देशों में जिक्र किया कि वो अपने अधीनस्थ सभी एसडीओ को वर्ष 2020 में जारी अधिसूचना की पालना करने के निर्देश दें। इसके तहत बिजली के खंभों पर लटके केबल ऑपरेटर के तारों को 15 दिन में हटाने के निर्देश दें। अन्यथा उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 188 और 133 सीआरपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कराएं।
खंगाला जाएगा लेखा-जोखा
डीसी की ओर से अंबाला के डीईटीसी को पत्र भेजकर निर्देश दिए हैं कि वो सभी केबल ऑपरेटरों का लेखा-जोखा चेक करें और इसकी पंजीकृत सूची डाकखाने से प्राप्त करें। वहीं, यह भी सुनिश्चित करें कि केबल ऑपरेटर अपनी जीएसटी रिटर्न को समय पर भर रहें हैं या नहीं। इसके साथ ही केबल ऑपरेटरों की ओर से अगर कोई जीएसटी जमा कराया है तो इसकी रिपोर्ट डीसी ऑफिस में भेजना सुनिश्चित करें।
केबल ऑपरेटरों की करें जांच
छावनी में लगभग 200 केबल ऑपरेटरों 31 वार्डों में काम कर रहे हैं। इनमें से कितनों ने डाकखाने में पंजीकरण कराया है और कितनों ने नहीं। उसका खाता एसपीओ अंबाला तैयार करेंगे और बिना पंजीकरण के कार्य कर रहे केबल ऑपरेटरों को हिदायत देंगे कि वो समय रहते अपना पंजीकरण कराएं, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी करें। वहीं, डाकखाने के अधिकारी साल में दो बार यानी जनवरी और दिसंबर में केबल ऑपरेटरों की सूची को अपडेट करेंगे और इसकी सूची डीसी ऑफिस और एसडीएम को भेजना सुनिश्चित करें।
एडीसी होंगे नोडल अधिकारी
उपायुक्त ने इस कार्रवाई के लिए नोडल अधिकारी के तौर पर अंबाला के अतिरिक्त उपायुक्त को जिम्मेदारी सौंपी है ताकि केबल ऑपरेटरों से संबंधित अगर कोई शिकायत है तो उपभोक्ता उपायुक्त, अतिरिक्त उपायुक्त, एसडीएम कार्यालय में संपर्क कर सकेंगे।
वर्जन
केबल आप्रेटरों से जुड़ी आगामी कार्रवाई को लेकर उपायुक्त की तरफ से आदेश मिले हैं। इस संबंध में जांच आरंभ कर दी गई है। इसके लिए अलग-अलग विभागों में तैनात अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है, जिससे कि वित्तीय घाटे सहित अन्य अनियमितताओं की जांच हो सके।
विज्ञापन

सतिंद्र सिवाच, एसडीएम अंबाला कैंट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें