फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: साहा, छावनी और शहर तक चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। इलेक्ट्रिक वातानुकूलित बसों के संचालन के लिए रूट फाइनल हो चुके हैं। इसके लिए कंपनी प्रतिनिधि और महाप्रबंधक के बीच बैठक भी हो गई है। इसमें कंपनी प्रतिनिधियों की ओर से रूटों की रिपोर्ट महाप्रबंधक को सौंप दी गई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि कंपनी की ओर से इलेक्ट्रिक वातानुकूलित बसों के संचालन को लेकर अंबाला में आठ रूट सुझाए थे, लेकिन महाप्रबंधक द्वारा इसमें से तीन चार रूट पर फाइनल किए गए है। जिसमें अंबाला सिटी, अंबाला कैंट और साहा स्थानों पर इलेक्ट्रिक बस लेकर जाएगी।
बता दें अंबाला पचास इलेक्ट्रिक वातानुकूलित बसें आनी है, लेकिन सबसे पहले पांच इलेक्ट्रिक वातानुकूलित बसें आएंगी, जो अंबाला की सड़कों पर दौड़ेंगी।
महाप्रबंधक को सौंपे गए रूट
अंबाला सिटी से अंबाला कैंट बस स्टैंड, अंबाला सिटी से साहा वाया अंबाला कैंट, अंबाला सिटी से अंबाला कैंट वाया बलदेव नगर, अंबाला सिटी से जीरकपुर वाया अंबाला कैंट, अंबाला कैंट से शाहबाद, अंबाला कैंट से पंजोखरा, अंबाला सिटी से मटहेड़ी शेखां, नन्यौला रूटों को कंपनी ने रोडवेज जीएम को सौंपा है।
विज्ञापन

ये रूट हुए फाइनल
अंबाला सिटी से अंबाला कैंट बस स्टैंड, अंबाला सिटी बस स्टैंड से साहा वाया अंबाला छावनी बस अड्डा , नागरिक अस्पताल अंबाला छावनी, महेश नगर, इंडस्टि्रयल एरिया होते हुए साहा, अंबाला सिटी से अंबाला कैंट वाया बलदेव नगर रूट को अभी तय किया गया है। मार्च महीने में दिल्ली की डीआइएमटीएस कंपनी के कर्मचारियों की ओर से सर्वे किया था। सर्वे में कंपनी के करीब 40 कर्मचारियों ने भाग लिया। जिन्होंने राजकीय पॉलिटेक्निक अंबाला सिटी, पीपली बाजार, अंबाला शहर रेलवे स्टेशन, अंबाला छावनी बस अड्डा, कालका मोड, मानव चौक और पॉलिटेक्निक चौक स्थानों पर सर्वे किया था। इस सर्वे के बाद ही रूट तैयार किए।
वर्जन
कंपनी प्रतिनिधि और महाप्रबंधक के बीच बैठक हुई थी। इस बैठक में कंपनी की ओर से करीब सात से आठ रूट दिए थे, लेकिन महाप्रबंधक की ओर से तीन चार रूट फाइल किए हैं। इसमें अंबाला सिटी से साहा वाया अंबाला छावनी बस अड्डा, नागरिक अस्पताल अंबाला छावनी, महेश नगर और इंडस्ट्रियल एरिया शामिल है।
विज्ञापन

विपुल नांदल, यातायात प्रबंधक, अंबाला डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें