फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर करवाचौथ की तैयारी, आज करेंगी चांद का दीदार

Fri, 30 Oct 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
करवाचौथ पर्व को लेकर को शुक्रवार को ट्विनसिटी के बाजार गुलजार रहे और दिनभर महिलाएं बाजारों में जहां अपने हाथों में सजना की मेहंदी लगवाती दिखाई दीं, वहीं महिलाएं करवाचौथ पर इस्तेमाल होने वाले सामान की जमकर खरीदारी की। कपड़ा बाजार में भी इस त्योहार को लेकर खासी रौनक रही, जहां महिलाओं ने कपड़ों की जमकर खरीददारी की। 
विज्ञापन


हाथों में लगवाई मेहंदी करवा चौथ पर्व को लेकर महिलाओं ने जहां बाजारों में विभिन्न स्टालों पर महिलाओं की भीड़ रही, वहीं ब्यूटी पार्लरों में भी महिलाओं को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। राजस्थानी डिजाइनों के साथ अपने पति का नाम भी मेहंदी में लिखवाया। मेहंदी के लिए भी सौ रुपये से लेकर ढाई सौ रुपये तक वसूले गए। इसके अलावा महिलाओं ने ज्वैलरी, कपड़े सहित अन्य खरीददारी भी की।

मिठाइयों व ड्राईफ्रू्ट की भारी डिमांड करवाचौथ को लेकर मिइाइयों व ड्राईफू्रट की दुकानों पर दिनभर भारी रश दिखाई दे रहा था। जो करवाचौथ की पूजा में शामिल करने वाली मिठाइयों व ड्राईफू्रट की खरीददारी कर रही थी। इसके इलावा बाजारों में नमकीन व मिट्टी मटकियों की भी खरीदादारी की गई। विक्रेता दीपक व अजय का कहना है कि करवाचौथ पर खासतौर पर ये आइटम तैयार की जाती है, जिन्हें पूजा में इस्तेमाल किया जाता है। 
विज्ञापन

सरप्राइज गिफ्ट का क्रेज करवा चौथ पर्व पर विवाहिताओं के लिए कई आकर्षक गिफ्ट भी निकाले गए, ताकि वह करवाचौथ पर अपनी पत्नी को आकर्षक गिफ्ट दे सके। वहीं संचालक अनुज का कहना है कि खासतौर पर विवाहिताओं के लिए फैमिली फ्रेम, लविंग मग, स्टाइलिश की-रिंग, लव टेडीबीयर, ज्यूलरी बॉक्स आदि आइटम निकाली गई है, जिन्हें बेहद पसंद किया जा रहा है। वहीं गिफ्ट गैलरी में खरीददारी करने आए विकास आहूजा, दिनेश कालड़ा का कहना है कि करवाचौथ पर अपनी पत्नी को स्प्राइज गिफ्ट देने के लिए खरीदारी कर रहे हैं। 

8 बजकर 20 मिनट पर होगा चंद्रोदय पंडित अवतारनाथ ने बताया कि यह व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चंद्रोदय व्यापिनी चतुर्थी के दिन करना चाहिये। इस व्रत को प्रात: लगभग चार बजे (तारों की छाओं) से आरंभ करके रात्रि को चंद्र दर्शन कर अर्घ्य देने के उपरांत ही भोजन करने का विधान है। उनके अनुसार 30 अक्तूबर को करवा चौथ वाले दिन चंद्रोदय का समय रात्रि 8 बज कर 20 मिनट पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें