फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों के नाम वाली चूड़ियां कर रहीं आकर्षित

Thu, 29 Oct 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्विनसिटी के बाजारों में करवाचौथ को लेकर बाजारों में विवाहिताओं द्वारा जमकर खरीददारी की जा रही है। करवाचौथ को लेकर इन दिनों बाजारों में फिल्म जगत का जादू पूरी तरह से छाया हुआ है। महिलाओं के लिए चूडिय़ो को खासतौर पर हीरोइन व फिल्मों के नाम दिए गए हैं ताकि महिलाएं केवल नाम से ही अपनी पसंदीदा हीरोइन व उनकी फिल्म में डाली गई चूडिय़ों को खरीद सकें। चूडिय़ों के विक्रेता संजू का कहना है कि करवाचौथ पर विवाहिताओं में खासतौर पर रामलीला, तनु वैड्स मनु व अन्य फिल्मों में हीरोइनों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली चूडिय़ा बाजारों में उतारी गई है। इन चूडिय़ों को खासतौर पर मेरठ, गाजियाबाद व मुंबई के कलाकारों द्वारा तैयार करवाया गया है। इनकी कीमत 50 ुरपए से लेकर 500 रुपए दर्जन कर रखी गई है। उधर, खरीददारी करने आए विवाहिता श्वेता, कृति, मंजू व सुनैना का कहना है कि ये चूडिय़ों खासतौर पर डिजाइन की जाती है और जो देखने में बहुत आर्कषक लगती है। इसके इलावा चूडिय़ां कम कीमत में अच्छी मिल जाती है। इसलिए इन चूडिय़ों को खरीदा जा रहा है। 
विज्ञापन


चूड़ियों के बीच नाम लिखे कड़े का क्रेज महिलाओं का रुझान खासतौर पर बाजारों में उपलब्ध प्लास्टिक के क्रिस्टल वर्क के कड़ो का बना हुआ है। इस पर क्रिस्टल व स्टोन वर्क से विवाहिता व उसके पति का नाम लिखा जाता है, जिन्हे चूडिय़ों के बीच में डालकर और आर्कषक बनाया गया है। विक्रेता अनिल की माने तो यह कड़े पहले सिर्फ नवविवाहिताओं के लिए चूड़े में डाले जाते थे, परंतु इस करवाचौथ पर विवाहिताओं के लिए अब ऐसे कड़ों को उतारा गया है, ताकि वह भी अपने पति का नाम लिखे कड़े पहन सके। 


ये है चूड़ियों की कीमत आइटम                 रेट रुपये प्रति दर्जनप्लेन चूड़ी                    20 -  60 नग वाली चूड़ी                50 - 150जयपुरी चूड़ियां                70- 250जरकन वाली                    150-350पोलकी कड़े                    200-1000लाख, मैटल, मैट कड़े            100-1200फ्लावर चूड़ी                     100 से 800
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें