अंबाला। जिलाभर के नागरिक अस्पतालों का मंगलवार को पॉपुलेशन रिसर्च सेंटर श्रीनगर की टीम ने निरीक्षण किया। यह टीम केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत कार्य करती है। टीम ने मरीजों को अस्पतालों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में दी जाने वाली सुविधाओं को देखा। जिसमें डॉक्टरों की उपलब्धता, दवाइयों की स्थिति, और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को जांचा। साथ ही अस्पताल में मरीजों के जुड़े दस्तावेजों को जांचने के अलावा महिलाओं को दी जाने वाली सुविधाओं को भी देखा। इस टीम में डॉक्टर शौकत भट्ट व डॉक्टर सैयद शामिल रहे।
रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजेगी टीम : यह टीम अपनी रिपोर्ट तैयार कर केंद्र सरकार को भेजेगी। जिसके आधार पर विश्लेषण के नतीजे दिये जाएंगे। प्रदेशभर में 11 जिलों में यह विश्लेषण चल रहा है। यह टीम अपने साथ एक चेक लिस्ट लेकर पहुंची थी। जिसके तहत रिकॉर्ड का मिलान किया गया। यह टीम सबसे पहले अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में पहुंची थी। कई घंटों की जांच के बाद वापस लौटी। उसके उपरांत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व कैंट नागरिक अस्पताल पहुंची थी। अब यह टीम रोहतक, पानीपत व सोनीपत का निरीक्षण करेगी। उसके बाद यह अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी।