अंबाला। कोहरे के कारण लंबी दूरी सहित इंटरसिटी ट्रेनों का संचालन लगातार प्रभावित हो रहा है। ये ट्रेनें 13 घंटे से लेकर एक घंटे की देरी से चल रही हैं। शनिवार को भी अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर आने वाली 31 ट्रेनों का संचालन काफी प्रभावित रहा। कोहरे का सबसे ज्यादा असर प्रयागराज से चंडीगढ़ के बीच चलने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस पर देखने को मिला, वहीं जयनगर से अमृतसर के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन भी काफी देर से गंतव्य स्टेशन पर पहुंची। इसी प्रकार शान-ए-पंजाब सहित जलियांवाला बाग एक्सप्रेस का संचालन भी प्रभावित रहा।
इन ट्रेनों पर पड़ा असर
ट्रेन नंबर 14217 प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस 13.30 घंटे की देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंची। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04651 जयनगर-अमृतसर 11 घंटे, 12497 नई दिल्ली-अमृतसर शान-ए-पंजाब 7.50 घंटे, 12379 सियालदाह-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस 9 घंटे, 12751 नांदेढ़-जम्मूतवी 5.30 घंटे, 22477 नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस तीन घंटे, 20807 विशाखापट्नम-अमृतसर 2.20 घंटे, 15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस 1.20 घंटे, 64512 अंब अंदौरा-हरिद्वार मैमू 2.30 घंटे, 12238 जम्मूतवी-वाराणसी 1.20 घंटे, 12232 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस 2.20 घंटे, 22448 अंब अंदौरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक घंटा, 14521 दिल्ली-अंबालाकैंट दो घंटे, 22551 दरभंगा-जालंधर सिटी 1.30 घंटे, 12311 हावड़ा-कालका नेताजी एक्सप्रेस एक घंटा, 12005 नई दिल्ली-कालका शताब्दी एक घंटा, 22461 नई दिल्ली-कटरा श्रीशक्ति एक्सप्रेस एक घंटा, 12715 नांदेढ़-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस एक घंटा, 22487 दिल्ली-अमृतसर वंदे भारत 50 मिनट, 14679 दिल्ली-अमृतसर 1.20 घंटे, 12053 हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी 1.10 घंटे, 14507 दिल्ली-फाजिल्का 45 मिनट, 14816 ऋषिकेश-श्रीगंगानगर 30 मिनट, 19325 इंदौर-अजमेर एक्सप्रेस 20 मिनट, 14681 दिल्ली-जालंधर सिटी एक्सप्रेस 30 मिनट, 20433 सूबेदारगंज-कटरा 20 मिनट, 19308 ऊना हिमाचल-इंदौर 40 मिनट, 12920 कटरा-डॉ. आंबेडकर नगर 30 मिनट, 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी 20 मिनट, 18101 टाटानगर-जम्मूतवी 30 मिनट, 14650 सरयु-युमना एक्सप्रेस 20 मिनट की देरी से स्टेशन पर पहुंची।
छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन का इंतजार करती महिला। संवाद