संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। लाल कुर्ती बाजार के सनातन धर्म शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। यह भजन संध्या श्री हनुमान भक्त मंडल की ओर से करवाई गई। भजन संध्या में गायक योगी दास महाराज ने भोले बाबा के भजनों का गुणगान किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। इसके बाद कलाकारों की ओर से झांकियां प्रस्तुत की गई। जिसमें शिव पार्वती विवाह दिखाया गया।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव और पार्वती पर फूलों की वर्षा की और जय भाेले नाथ के जयकारे लगाए। मध्यरात्रि में महाआरती की और बाबा को भोग लगाया गया, इसके बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया। इस भजन संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि गढ़वाल सभा के प्रधान राजेश ध्यानी की ओर से किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन नवीन यादव, प्रधान संदीप गर्ग, महासचिव महेन्द्र रेखी, सचिव वीरेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष दयाकिशन व अन्य मौजूद रहे।