फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बिजली गुल, फाल्ट ढूंढने में लग गए चार घंटे

Sun, 28 Sep 2025 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी के गोबिंद नगर चौक पर लगा बिजली का ट्रांसफार्मर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। बिजली के आधुनिकीकरण के दावे एक बार फिर खोखले साबित हुए। छावनी के गोबिंद नगर सहित आसपास के क्षेत्रों की चार घंटे तक बिजली गुल रही। बिजली गुल होने के कारण न तो बच्चे स्कूल जा पाए और न ही उनका नाश्ता तैयार हो पाया क्योंकि बिजली गुल होने से इनवर्टर भी ठप हो गया था। यह हालात शनिवार सुबह देखने को मिले, जब 5:30 बजे गुल हुई बिजली को आने में चार घंटे का समय लग गया क्योंकि 9:30 बजे तक कर्मचारी बिजली का फॉल्ट ढूंढते रहे।

पहले बताया उड़ा है फ्यूज, फिर कर्मचारी बोले तकनीकी खामी आई

गोबिंद नगर निवासी सुरजीत सैनी, चरणजीत आहूजा, राजेंद्र मखीजा व तुषार कपूर ने बताया कि शनिवार सुबह अचानक बिजली चली गई। उन्होंने कुछ देर इंतजार किया, इसके बाद शिकायत केंद्र पर फोन किया तो बताया कि फ्यूज उड़ गया है, थोड़ी देर में बिजली आ जाएगी। इस दौरान एक घंटे का समय बीत गया तो कई बार फोन करने के बाद कर्मचारी से बात हुई तो उसने बताया कि पांच-छह जगह फॉल्ट पड़ गया है, क्या फॉल्ट पड़ा है, इसकी जानकारी दिए बिना ही फोन काट दिया गया और इस उधेड़-बुन में चार घंटे बीत गए।
विज्ञापन


एकता विहार कार्यालय के काटे चक्कर
सुबह बिजली गुल होने से नौकरी पेशा लोगों को परेशानी का सामान करना पड़ा। सबसे बड़ी परेशानी गृहिणियों के लिए खड़ी हो गई, जिन्हें पहले नाश्ता तैयार करना था और फिर स्कूल जाने वाले बच्चों के कपड़े प्रेस करने थे, लेकिन बिजली न होने के कारण सभी काम अटक गए और इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ा। जब परेशान लोग फोन करने के बाद एकता विहार के बिजली कार्यालय पहुंचे तो यहां भी कोई कर्मचारी नहीं मिला। घंटे भर इंतजार करने के बाद लोग घरों को लौट गए।

फोटो-4
बिजली के अघोषित कटों ने जीना मुहाल कर दिया है। पहले मोबाइल पर जानकारी आती थी कि इतनी देर बिजली गुल रहेगी, लेकिन अब तो हद ही हो गई है। शनिवार सुबह चार घंटे बिजली गुल रही और किसी कर्मचारी को यह नहीं पता कि फॉल्ट क्या था। इस कारण बच्चों का नाश्ता तैयार करने में काफी दिक्कत हुई और कपड़े भी प्रेस नहीं हो पाए।
- हरप्रीत कौर।

फोटो-5
यह रोजाना का काम है। अगर एक फ्यूज उड़ जाए तो उसे लगाने में ही एक से दो घंटे का समय बीत जाता है। पहले तो शिकायत केंद्र का नंबर नहीं मिलता, अगर मिलता है तो कर्मचारी कहते हैं थोड़ी देर में आ रहे हैं, लेकिन ये थोड़ी देर पूरी होने में ही एक से दो घंटे बीत जाते हैं, जबकि बिजली निगम का कहना है कि वो हाईटेक व्यवस्था कर रहे हैं ताकि बिजली गुल न हो।
विज्ञापन

- सीए गुरप्रीत।

अचानक लाइन में काई तकनीकी खराबी आ गई थी, इस कारण ये समस्या हुई थी, अगर शिकायत केंद्र से संबंधित समस्या है तो उसका जरूर समाधान किया जाएगा।
- आशीष चोपड़ा,उपमंडल अधिकारी नंबर-2, बिजली निगम।

अंबाला छावनी के गोबिंद नगर चौक पर लगा बिजली का ट्रांसफार्मर। संवाद

अंबाला छावनी के गोबिंद नगर चौक पर लगा बिजली का ट्रांसफार्मर। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें