अंबाला छावनी में आयोजित बैठक के दौरान मौजूद सेवानिवृत पुलिस कर्मचारी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। पुलिस ऑफिसर सोशल वेलफेयर एसोसिएशन अंबाला की मासिक बैठक शनिवार को सुदर्शन टावर में संपन्न हुई। बैठक का नेतृत्व एसोसिएशन के प्रधान अश्विनी कुमार ने किया। बैठक में एचडीएफसी बैंक के सर्किल हेड विकास गुप्ता और उनके स्टाफ ने भाग लिया। बैठक में पेंशनरों तथा उनके परिजनों को बैंक की विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी गई। गुप्ता ने बताया कि इच्छुक पेंशनर और उनके बच्चे बैंक में फुल टाइम या पार्ट टाइम सेवा से जुड़ सकते हैं। बैंक स्टाफ ने उपस्थित सदस्यों को डिजिटल बैंकिंग, पेंशन खाता सुविधाओं और अन्य विशेष सेवाओं से भी अवगत कराया। बैठक में वरिष्ठ सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं सदस्यों ने भी भाग लिया। इनमें फूल कुमार,राजेंद्र कौशिक, तरसेम लाल शर्मा, राजेंद्र कुमार सेठी, सुदर्शन कुमार, बिजेंद्र कुमार, वेद प्रकाश आदि आदि शामिल रहे।