फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कट की नहीं मिल रही सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। गर्मी बढ़ते ही बिजली कटों ने एक बार फिर लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। सबसे बड़ी परेशानी बिना पूर्व सूचना के लग रहे कटों की वजह से लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि न बिजली कट की जानकारी है और न बिजली आने की।
उपभोक्ता पंकज, मोनू, रिंकू, सुरजीत, सुभाष व गौतम आदि ने बताया कि पहले समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी मिल जाती थी कि बिजली कब तक गुल रहेगी और कब आएगी। इस मामले में सब डिवीजन अंबाला 2 कार्यालय सबसे पहले जानकारी उपलब्ध करवाता था। लेकिन अब यह कार्यालय भी उपभोक्ताओं को जानकारी उपलब्ध कराने से कतरा रहा है, वहीं 12 क्रास रोड कार्यालय और बब्याल सब डिवीजन का तो कहना ही क्या है, दोनों कार्यालयों ने कभी बिजली कट को लेकर जानकारी ही साझा नहीं की, सुबह वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जानकारी मिलती है कि आज कौन-कौन से क्षेत्र की बिजली गुल रहेगी।
विज्ञापन

लगभग 2 दिन पहले प्रभु प्रेम पुरम में कई घंटे बिजली गुल रही, लेकिन किसी भी उपभोक्ता को इसकी जानकारी पहले नहीं थी। उपभोक्ताओं ने बताया कि उक्त दोनों कार्यालय कभी भी बिजली कट से संबंधित जानकारी पहले देना जरूरी नहीं समझते। दूसरी तरफ जहां पहले बिजली कट को लेकर मोबाइल पर भी संदेश आते थे, अब वो भी संदेश आना बंद हो गए हैं। उपभोक्ताओं ने बिजली निगम के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि बिजली कट तो लगा लें, कम से कम पहले जानकारी देकर उनकी परेशानी जरूर कम करें।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आया है। उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। सभी विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। - पवन नरुला, एक्सईएन, कैंट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें