फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख का इनामी लक्खा सिधाना अंडरग्राउंड

विज्ञापन
शंभू बॉर्डर पर पहुंचा लक्खा सिधाना का काफिला। संवाद - फोटो : Ambala
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। एक लाख का इनामी गैंगस्टर लक्खा सिधाना अंबाला पहुुंचने से पहले ही अंडरग्राउंड हो गया। हालांकि रात तक हजारों निगाहें लखा को तलाशती रही।
जब भारतीय किसान यूनियन पदाधिकारियों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने आंदोलन से किनारा कर लिया। इतना ही नहीं लखा के कार्यक्रम में शामिल होने के चलते भाकियू का कोई भी पदाधिकारी शुक्रवार को शंभू बॉर्डर धरनास्थल पर नहीं पहुंचा, वहीं गैंगस्टर के शंभू बॉर्डर पर आने की सूचना मिलते ही खुफिया एजेंसियों सहित अंबाला पुलिस चौकस हो गई।
विज्ञापन

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जाल भी बिछा दिया था। गैंगस्टर को शाम 4.30 तक शंभू बॉर्डर पहुंचना था, लेकिन रात तक शंभू बॉर्डर पर नहीं पहुंचा। उल्लेखनीय है कि लक्खा ने 26 जनवरी को लाल किले पर हिंसा के दौरान भड़काऊ भाषण देते हुए लोगों को उकसाया था। दिल्ली पुलिस ने लखा पर एक लाख रुपये का इनाम रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें