फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अंतर जिला तबादले के इंतजार में बैठे जेबीटी के लिए खुला पोर्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
- 18 की रात तक पोर्टल पर भर सकेंगे विकल्प, अंबाला जिले में 450 जेबीटी के पद रिक्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। वर्षों से अंतर जिला तबादला के इंतजार में बैठे जेबीटी के लिए अच्छी खबर है। जेबीटी अंतर जिला तबादलों के लिए ड्राइव में शामिल होने के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। अध्यापक 18 फरवरी रात तक जिलों के विकल्प भर सकते हैं। अंबाला जिले की बात करें तो करीब 450 जेबीटी के पद रिक्त हैं। अंतर जिला जाने के बाद 250 पद खाली हो गए थे। अब फिर अध्यापकों के जाने से यह पद रिक्त हो सकते हैं। वहीं, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य महासचिव राजेश शर्मा और राज्य प्रवक्ता अमित छाबड़ा ने बताया कि एक खंड में 15 वर्ष की सेवाएं देने के बाद स्थानांतरण की बाध्यता की शर्त को हटाया जाए। जिन जिलों में पद रिक्त रह जाते हैं, उनको स्थाई भर्ती से तुरंत भरा जाए।
अध्यापक भर सकते हैं विकल्प
अपनी एमआईएस आईडी खोलें। ट्रांसफर ड्राइव पर क्लिक करने के बाद जिला स्तर पर विकल्प भरें। विकल्प जोड़ भी सकते हैं। अपने जिले में विकल्प को चुनते हुए जोड़ विकल्प कॉलम पर क्लिक करते हुए अपनी प्राथमिकता के अनुसार जिले एड करते जाएं। आपका वर्तमान जिला और नूंह जिला नहीं खुलेंगे, बाकी एक से लेकर कितने भी जिले एड कर सकते हैं, कोई बाध्यता नहीं है। इन चुने गए विकल्प को सेव ऑप्शन पर जाकर सेव करें। इसके उपरांत पंजीकृत नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटीपी भरकर वेरिफाई ओटीपी कर सबमिट कर दें। तबादले के लिए अंक 4 फरवरी की संशोधित कैडर परिवर्तन नीति के अनुसार देखे जाएंगे।
विज्ञापन

इन जिलों में इन श्रेणी के लिए कोई वैकेंसी नहीं
सामान्य श्रेणी के लिए : इन 11 जिलों में कोई वैकेंसी नहीं। इनमें भिवानी, दादरी, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, रेवाड़ी, सोनीपत शामिल।
एससी के लिए इन 13 जिलों में कोई वैकेंसी नहीं : भिवानी, दादरी, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रोहतक, सिरसा, यमुनानगर शामिल।
बीसीए के लिए इन 15 जिलों में कोई वैकेंसी नहीं : भिवानी, दादरी, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रोहतक, सिरसा, जींद, पंचकूला शामिल।
बीसीबी के लिए इन 11 जिलों में कोई वैकेंसी नहीं : दादरी, हिसार, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रोहतक, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, नूंह शामिल।
विज्ञापन

अंतरजिला तबादले के लिए प्राथमिकता
सबसे पहले महिलाएं व संरक्षित कैटेगरी के अध्यापक (श्रेणी अनुसार) उसके बाद यदि रिक्तियां रहती हैं तो पुरुष अध्यापक (श्रेणी अनुसार) उसके बाद यदि रिक्तियां रहती हैं तो महिलाएं व संरक्षित कैटेगरी के अध्यापक (दूसरी श्रेणी में भी) और इसके बाद भी यदि रिक्तियां बचती हैं तो सक्षम प्राधिकारी बच्चों के हित को ध्यान में रखते हुए पुरुष अध्यापकों को ऑफर कर सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें