फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: राजकीय, एडेड कॉलेज में प्रवेश के लिए खुला पोर्टल, 30 तक होंगे दाखिले

Tue, 23 Sep 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। राजकीय और एडिड कॉलेजों में दाखिला के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से पोर्टल दोबारा खोला गया है। कॉलेजों में अभ्यर्थी 30 सितंबर तक दाखिला ले सकते हैं। इस बार राजकीय व एडिड कॉलेजों में सीट खाली रह गई है। कई कॉलेजों में तो कुल सीट के मुकाबले ज्यादा सीट खाली पड़ी हैं।
इसी तरह राजकीय आईटीआई में भी खाली सीटों पर 30 सितंबर तक ही दाखिला किया जाना है। आईटीआई में रोजाना आवेदन लेने के बाद दाखिले किए जा रहे हैं। शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय से दाखिला नोडल अधिकारी डॉ. निशा बुराक ने बताया कि कॉलेजों में खाली सीट पर 30 सितंबर तक पोर्टल खोला गया है। इसके साथ ही द्वितीय व तृतीय वर्ष के लिए भी दाखिले किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-
इन कॉलेजों में इतनी सीट खाली
गुरु हरकृष्ण साहिब खालसा कॉलेज, पंजोखरा साहिब
कोर्स कुल सीट भरी सीट
बीए 120 105

बीकॉम 80 30

बीबीए 40 10

एमकॉम 30 15

एमए पंजाबी 20 8

पीजीडीसीए 20 10

राजकीय महिला महाविद्यालय, अंबाला शहर
कोर्स कुल सीट भरी सीट
बीए 160 34
बीकॉम 80 11

आईटीआई में छह आवेदन में से दो दाखिले हुए
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अंबाला शहर में कुल 1188 सीट में से 1018 सीट पर दाखिले हो चुके हैं, जबकि 170 सीट खाली रह गई हैं। सोमवार को भी संस्थान में छह आवेदन आए। इनमें से दो सीट पर दाखिला किया गया। संस्थान में 30 सितंबर तक मेरिट के अनुसार दाखिले किए जाएंगे।
विज्ञापन

-
कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी में कल से होगा दाखिला
वहीं, शहर के कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में फार्मेसी डिप्लोमा के दो वर्षीय कोर्स के लिए दाखिला होना है। यह दाखिला प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होने की संभावना है। दो वर्षीय कोर्स में 60 सीटों पर दाखिला किया जाना है। 60 सीट के लिए 120 आवेदन आ चुके हैं। संस्थान के दाखिला नोडल अधिकारी नीरज मलान ने बताया कि तकनीकी शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार दाखिले करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें