फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शहर का चढ़ रहा सियासी पारा, आमने-सामने विधायक और मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। आगामी चुनाव नजदीक आने के साथ ही शहर का सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। यही कारण है कि मेयर और विधायक समर्थकों में जुबानी जंग भी तेज होती जा रही है। पहले हजपा की मेयर शक्तिरानी शर्मा ने विधायक असीम गोयल पर विकास कार्य नहीं कराने के आरोप लगाए। अब विधायक के समर्थन में उतरे पार्षदों ने मेयर पर निगम के चुनावी वादे पूरे न करने और आमजन को गुमराह करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

मेयर शक्ति रानी शर्मा ने रविवार को शहर वार्ड-11 में बूथ स्तरीय बैठक में विधायक असीम गोयल पर बयानबाजी की थी। उन्होंने कहा था कि विधायक कौन से मुंगेरी लाल के सपने संजोए बैठे हैं, जो कि आठ साल बाद भी पूरे नहीं हो रहे। शहर में विकास कार्य अधूरे पड़े हैं। अंबाला शहर के लोगों के लिए बना महावीर पार्क आठ सालों में खंडहर बनकर रह गया है। इसके अलावा अंबाला के लोगों की आस्था का केंद्र नौरंगराय तालाब का निर्माण आज तक नहीं हो पाया।
इसके बाद सोमवार को विधायक के समर्थन में उतरे भाजपा पार्षदों और सीनियर डिप्टी मेयर ने नगर निगम में पत्रकारवार्ता कर हजपा की मेयर पर निशाना साधा। सीनियर डिप्टी मेयर मीना ढींगरा ने कहा कि मेयर शक्ति रानी शर्मा अंबाला के लोगों को गुमराह करने के लिए अंबाला शहर विधायक असीम गोयल पर तंज कस रहीं हैं, जबकि असलियत यह है कि उन्होंने निगम के चुनावों में जो वायदे लोगों से किए थे, उन सभी वायदों को पूरा करने में अब तक फेल साबित हुई हैं। ऐसे में जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही हैं। पत्रकारवार्ता में भाजपा पार्षद मोनिका मल, पार्षद प्रीति सूद, पार्षद अर्चना छिब्बर, पार्षद रूबी सौदा, पार्षद हितेष जैन, पार्षद मनीष आनंद मनी, पार्षद जतिन बंसल, पार्षद सुरेश साहोता, पार्षद संदीप संचदेवा, पार्षद शोभा पूनिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


-



रेहड़ी फड़ी धरना बना राजनीति का मुख्य केंद्र

अंबाला शहर के बस स्टैंड के बाहर पिछले कई दिनों से रेहड़ी फड़ी संचालक, रेहड़ी लगाने को लेकर स्थान की मांग करते हुए धरना दे रहे हैं। इसमें सोमवार को हरियाणा जन चेतना पार्टी (हजपा) सुप्रीमो और पूर्व केंन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा, मेयर शक्तिरानी शर्मा और अन्य पार्टी पार्षद भी रेहड़ी फड़ी वालों से मिलने पहुंचे और उनके धरने को समर्थन दिया। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी से भी प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा, आप नेता व जिला पार्षद मक्खन सिंह लबाना, विनोद धीमान आदि नेता भी धरने पर पहुंचे। यहां पर इन्होंने भी समर्थन देने की बात कही। इसके साथ ही जजपा, कांग्रेस और इनेलो नेता तो पहले ही इस धरने का समर्थन कर चुके हैं। ऐसे में अब धरना राजनीति का मुख्य केंद्र बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें