फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक द्वेष से काम कर रही सरकार : हुड्डा

Fri, 02 Sep 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
विज्ञापन
बैठक के दौरान बातचीत करते पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार इस वक्त द्वेष की राजनीति कर रही है, जबकि एक खास परिवार को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। वे वीरवार को कैंट के रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में भी सीएलयू जारी हुई हैं, जो उसी पॉलिसी पर जारी की गई है, जिस पर पहले जारी हुई हैं। आयोग का गठन और रिपोर्ट यह सभी राजनीतिक द्वेष के तहत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आयोग के सदस्यों ने उनसे बातचीत की है। सांसद राजकुमार सैनी के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में उनकी सरकार ने हरियाणा में सभी वर्गों को आरक्षण दिया था। कोई भी वर्ग ऐसा नहीं है जिसे आरक्षण न मिला हो। आरक्षण के मामले में भाजपा सरकार ने अपने पक्ष की ठोस पैरवी नहीं की, बल्कि प्रदेश को अराजकता की ओर धकेला है।

खेल नीति पर भी उठाए सवाल
 प्रदेश की खेल नीति पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की खेल नीति सही नहीं है। यही कारण है कि इस बार मेडल नहीं आए, जबकि उनके कार्यकाल में कईं मेडल आए हैं। सरकार को चाहिए कि वे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाएं। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बीमा कंपनियों का खुश करने के लिए फसल बीमा योजना शुरू की गई, जबकि किसानों को बीमा करवाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उनके खातों से राशि काटी जा रही है, जिससे किसान परेशान हैं। भाजपा के कार्यकाल में किसान सहित हर वर्ग बुरी तरह से दुखी हैं। 
उधर, विधानसभा के पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने कहा कि प्रदेश के खेलमंत्री हर मोर्चे पर पूरी तरह से फेल हो चुके हैं। सिरसा में आयोजित रुमाल छू प्रतियोगिता एक बेहतर और यहीं पर खेलमंत्री ने पचास लाख रुपये का अनुदान दिया है। उन्होंने फोटो दिखाते हुए सीएम के गृहक्षेत्र के करनाल के स्टेडियम के हालात बुरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें