फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान वाल्मीकि मंदिर में गृहमंत्री विज ने नहीं टेका मत्था, रोषित समाज ने मंत्री का बहिष्कार करने का किया ऐलान

विज्ञापन
political - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। बीसी बाजार में भगवान वाल्मीकि जयंती पर गृहमंत्री अनिल विज के मत्था न टेकने पर हंगामा हो गया। इसी वजह से वाल्मीकि समाज ने उनका बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया। समाज का आरोप है कि मंत्री ने जानबूझकर उनके गुरु का अपमान किया है। इसी वजह से उन्होंने मंत्री के बहिष्कार का ऐलान किया है। उधर मंत्री के मीडिया सलाहकार विजेंद्र चौहान ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि मंत्री की टांग में ज्यादा दर्द था इस कारण वे समारोह में ज्यादा समय नहीं दे पाए।
विज्ञापन

आदि धर्म समाज के जिलाध्यक्ष बालकिशन हंडाला ने बताया कि बीसी बाजार में शनिवार को भगवान वाल्मीकि जयंती के भव्य समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह के लिए काफी दिन पहले ही गृहमंत्री अनिल विज को विशेषतौर पर आमंत्रित किया गया था। उनकी सहमति के बाद ही समारोह में विशेष तैयारी की गई। बालकिशन का आरोप है कि मंत्री विज तय समय से दो घंटे लेट आए। न तो उन्होंने भगवान वाल्मीकि मंदिर में मत्था टेका न ही उनकी कोई बात सुनी। उल्टा समाज के कुछ लोगों का अपमान कर वे वापस चले गए। बीसी बाजार वाल्मीकि कमेटी के प्रधान अजय कुमार व सलाहकार विनोद कुमार ने बताया कि अब पूरे समाज ने गृहमंत्री अनिल विज के बहिष्कार का निर्णय लिया है। उन्हें किसी भी चुनाव में मदद नहीं की जाएगी। नगर परिषद के चुनावों में भी समाज अपने उम्मीदवार को सपोर्ट करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें