फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्टेट मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुलिस ने जीते 10 पदक

Tue, 16 Dec 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
पंचकूला में आयोजित हुई 34वीं हरियाणा स्टेट मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियन​शिप में जीता रजत पदक दिखा
विज्ञापन
अंबाला। 34 वीं हरियाणा स्टेट मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अंबाला के पुलिस जवानों सहित 61 वर्षीय योगी दिनेश का दबदबा रहा। खिलाड़ियों ने उम्र की सीमाओं को दरकिनार कर पदकों की झड़ी लगा दी। खिलाड़ियों में पुलिस के छह पुरुष व चार महिला जवानों के अलावा शिक्षक शामिल थे। इस चैंपियनशिप में पंजोखरा थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर जय सिंह ने 1500 मीटर में स्वर्ण पदक, 800 मीटर में रजत पदक, लॉग जम्प में कांस्य पदक हासिल किया। योगी दिनेश ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

पदक हासिल करने वालों का चयन राजस्थान के अजमेर में 23 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाली नेशनल गेम्स के लिए हो गया है। इस प्रतियोगिता में 30 से 90 आयु वर्ग के कर्मचारी शामिल थे। यह चैंपियनशिप 13 व 14 दिसंबर पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित हुई थी।
पंजोखरा थाना प्रभारी ने तीन, तोपखाना प्रभारी ने दो पदक झटके

इस चैंपियनशिप में पंजोखरा थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर जय सिंह ने 1500 मीटर में स्वर्ण पदक, 800 मीटर में रजत पदक, लॉग जम्प में कांस्य पदक हासिल किया। तोपखाना चौकी प्रभारी एसआई शमशेर सिंह ढुल ने लॉग जम्प में स्वर्ण पदक, 100 मीटर में रजत पदक झटका। एसपी कार्यालय के लिपिक एएसआई अनिल कुमार ने हैमर थ्रो रजत पदक, एएसआई सतीश ने 100 मीटर, 200 मीटर व लांग जम्प में स्वर्ण पदक हासिल किए। अंबाला सिटी पुलिस लाइन से सब इंस्पेक्टर बलदेव सिंह का दो सौ मीटर में स्वर्ण, 100 मीटर व 400 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया। अंबाला सेंट्रल जेल वार्डन हेड कांस्टेबल रमेश कुमार ने तीन सौ मीटर बांधा दौड़ में रजत हासिल किया।
विज्ञापन

महिला सब इंस्पेक्टर व हेड कॉन्सटेबल ने भी झटके पदक

शिकायत ब्रांच में सब इंस्पेक्टर कविता ने भाला फेंक व हैमर थ्रो में रजत पदक व हेड कॉन्सटेबल अनीता ने भाला फेंक व हैमर थ्रो में स्वर्ण, पंजोखरा थाना से एएसआई रजनी ने दो सौ मीटर, बांधा दौड़ व सौ मीटर में स्वर्ण पदक हासिल किया। सब इंस्पेक्टर सरोज ने हाई जम्प में स्वर्ण पदक हासिल किया। जबकि महिला शिक्षक पुष्पा ने अपने विभाग की तरफ से खेलते हुए 4 सौ मीटर में स्वर्ण पदक हासिल।
61 की उम्र में योगी दिनेश ने जीता कांस्य पदक

अंबाला कैंट के योगी दिनेश ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए कांस्य पदक हासिल किया। 61 साल की उम्र में योगी दिनेश ने 5000 मीटर वाक रेस में यह पदक हासिल किया। योगी दिनेश पिछले वर्ष भी इसी प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता रहे थे। यह उपलब्धि उनकी निरंतर मेहनत, नियमित अभ्यास और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। 61 वर्ष की आयु में भी वह योग व दौड़ लगाकर पूरी तरह फिट है। योगी दिनेश इस उपलब्धि का श्रेय अपने कोच बलदेव को दिया।

पंचकूला में आयोजित हुई 34वीं हरियाणा स्टेट मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता रजत पदक दिखा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें