अंबाला कैंट के रेलवे स्टेशन पर शौचालय में कर्मचारी से जवाब लेते विभागीय अधिकारी। संवाद
- फोटो : udhampur news
अंबाला। कैंट रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार पर बने शौचालय में कैमरा देखकर अंबाला रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार झा सहित आरपीएफ की वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त भड़क गईं और उन्होंने कर्मचारी को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि किसकी इजाजत से उसने शौचालय में कैमरा लगवाया है, वहीं उसकी कुर्सी महिला शौचालय के पास लगी देखकर जवाब तलब किया गया है।
विभागीय अधिकारी ने इस मामले को लेकर ठेका रद्द करने की चेतावनी भी जारी की है। इसके अलावा रेलवे परिसर में यूटीएस काउंटर के पास किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए भी नोटिस जारी करने के निर्देश विभागीय अधिकारी की तरफ से दिए गए हैं ताकि यहां पास धारक रेल कर्मचारियों के वाहनों को खड़ा करने की सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके। अंबाला रेल मंडल प्रबंधक विनोद भाटिया ने कैंट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करना था। इस संबंध में दो दिन पहले संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए थे और सभी तैयारी में भी जुट गए थे। लेकिन शुक्रवार को व्यस्तता के चलते डीआरएम कैंट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण नहीं कर पाए। इसलिए निरीक्षण करने का दिन सोमवार निर्धारित किया गया। लेकिन आज भी डीआरएम खुद निरीक्षण पर नहीं आए और उनकी जगह एडीआरएम देवी सिंह मीणा ने अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ कैंट रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं को जांचा।
तीन घंटे तक जांची व्यवस्था
कैंट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण सोमवार शाम लगभग चार बजे शुरू हुआ था जबकि स्टेशन पर तैनात अधिकारी व कर्मचारी सुबह से कार्रवाई में जुटे रहे। निरीक्षण की शुरुआत प्रवेश द्वार से हुई। इसके बाद पार्किंग को खंगाला गया और ठेकेदार को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। इसके बाद पार्सल कार्यालय सहित प्लेटफॉर्म एक पर स्थित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया गया। वहीं निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने यात्रियों के रिटायरिंग रूम को भी देखा और यहां भी कुछ व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।
अंबाला कैंट के रेलवे स्टेशन पर शौचालय में कर्मचारी से जवाब लेते विभागीय अधिकारी। संवाद- फोटो : udhampur news