फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंगर सेवा कर रहे दिव्यांग व युवक पर पुलिस ने बरसाई लाठियां

विज्ञापन
पुलिस द्वारा मारी गई लाठी के निशान दिखाता दिव्यांग - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
लंगर सेवा कर रहे दिव्यांग व युवक पर पुलिस ने बरसाई लाठियां - समाजसेवी संस्थाओं में रोष, जरूरतमंदों को लंगर बांटने से खड़े किए हाथ संवाद न्यूज एजेंसी अंबाला। छावनी के विजय रतन चौक पर पुलिस द्वारा लंगर बांटने वाले अंबाला शहर निवासी हिमांशु व एक दिव्यांग पर बुधवार देररात लाठियां बरसाने का मामला सामने आया है। यह घटना बुधवार देररात की है। छावनी की कॉलोनियों में लंगर बांटने के बाद दोनों अलग -अलग दोपहिया वाहन पर अंबाला शहर ओर भोजन लेने जा रहे थे। तभी पुलिस ने विजय रतन चौक पर रोक लिया और लाठियां बरसा दी।मारपीट की खबर लगते ही परोपकार सेवा सोसायटी व अन्य संस्थाओं के लोग एकजुट हो गए और घायलों का छावनी के नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाया। संस्था से जुड़े सदस्यों ने इस घटना की निंदा करते हुए रोष जताया। साथ ही गुरुवार को लंगर बांटने से भी इंकार कर दिया। समाजसेवियों का कहना था कि लाठियां बरसाने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो और जिला प्रशासन को लॉक डाउन के बीच लंगर की सेवा करने वाले सभी सदस्यों के पास बनाने चाहिए ताकि कोरोना वायरस के बीच अपनी जान जोखिम में डालकर समाजसेवा करने वालों को लाठियां न पड़े। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -------
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट के जानकारी देता हिमांशु - फोटो : AMAR UJALA
मारपीट के जानकारी देता हिमांशु
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें