फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कुरुक्षेत्र में फायरिंग की सूचना पर पुलिस ने खंगाले वाहन

Sat, 13 Sep 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
बराड़ा में वाहनों की जांच करते पुलिस कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बराड़ा। शुक्रवार दोपहर कुरुक्षेत्र में बाइक सवारों द्वारा फायरिंग किए जाने के मामले के बाद स्थानीय पुलिस भी अलर्ट मोड में नजर आई। कुरुक्षेत्र के नए बस अड्डे के पास आइलेटस सेंटर पर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग की थी।
विज्ञापन

यह अंदेशा जताए जाने पर कि बाइक सवार बबैन अथवा शाहबाद के रास्ते बराड़ा की सीमा में प्रवेश कर सकते हैं। यह सूचना मिलते ही शाहबाद-बराड़ा रोड पर अधोया शहीद उधम सिंह चौक, महाराणा प्रताप चौक, दोसड़का, मुलाना और साहा में नाकेबंदी कर दी गई। प्रत्येक आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की गई। डीएसपी सुरेश कौशिक, बराड़ा थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह, मुलाना थाना प्रभारी प्रमोद राणा और उनकी टीम पूरी मुस्तैदी के साथ बदमाशों की चेकिंग में जुट गई। यह नाकेबंदी कई घंटे तक जारी रही। डीएसपी सुरेश कौशिक ने कहा कि क्षेत्र में आपराधिक वारदात बर्दाश्त नहीं होगी। पुलिस पूरी तरह अलर्ट है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें