फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम आम चुनाव : चार माह बाद 20 वार्डों में ही होगा घमासान

Sat, 13 Sep 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
शहर नगर निगम कार्यालय। फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंबाला सिटी। नई वार्डबंदी जारी होने के बाद नगर निगम के आम चुनाव की तैयारी शुरू होने लगी है। चुनाव के लिए नेता वार्डों में जमीन तलाशने लगे हैं। निगम में मेयर व पार्षदों का कार्यकाल जनवरी 2026 में पूरा होना है। मेयर चुनाव के साथ ही पार्षदों का चुनाव भी होगा। चुनाव को लेकर अपने-अपने वार्ड में नेता समीकरण बिठाने में जुट गए हैं कि उनके वार्ड में किस तरह वह चुनाव लड़कर जीत सकते हैं। बीते दिनों पहले ही हरियाणा सरकार की ओर से नए वार्डबंदी को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया।

जनवरी 2026 में होने हैं मेयर व पार्षदों पद के आम चुनाव
बीते फरवरी माह में मेयर पद पर उपचुनाव हुआ था। इस चुनाव में मेयर सैलजा सचदेवा ने जीत दर्ज की थी। अब उनके कार्यकाल में करीब साढ़े तीन माह का ही समय बचा है। जनवरी 2026 में नगर निगम में मेयर व पार्षदों के आम चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर वार्डबंदी जारी होने के बाद तैयारी शुरू हो गई है। अलग-अलग पार्टियों के लिए यह चुनाव चुनौतीपूर्ण भी होगा। चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों में नेता भी सक्रिय होने लगे हैं। शहर में छोटी सरकार का चुनाव रोमांचक हो सकता है, क्योंकि निगम चुनाव में हर वार्ड में जीत का अंतर भी कम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में 20 वार्डों में ही होगा चुनाव
शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने नगर निगम के अगले वर्ष होने वाले आम चुनाव के लिए दोबारा कुल 20 वार्ड ही निर्धारित किए गए हैं, इनमें एससी और बीसी के लिए 3-3 और महिलाओं के लिए कुल 7 वार्ड आरक्षित हैं, जिनमें से कुल 7 वार्ड महिलाओं के लिए, 3 वार्ड अनुसूचित जाति (एससी) के लिए, एक वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए, 2 वार्ड पिछड़ा वर्ग-(बीसी)-ए, जिनमें एक वार्ड इस वर्ग की महिला के लिए, एक वार्ड पिछड़ा वर्ग (बीसी-बी के लिए जो इस वर्ग की महिला के लिए ही आरक्षित होगी। शेष 7 वार्ड अनारक्षित होंगे यानि उनमें किसी भी वर्ग से योग्य व्यक्ति चुनाव लड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें