फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: इनेलो नेता ओंकार सिंह के घर पुलिस की दबिश, घर पर नहीं मिले

Sat, 26 Sep 2026 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी में इनेलो नेता के घर पर पहुंचे कैंट व महेशनगर थाना प्रभारी  परिजनों से पूछताछ करते
विज्ञापन
अंबाला। अजीत नगर की गली नंबर 5 में हुए विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। मामले में नामजद इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रदेश प्रवक्ता ओंकार सिंह की गिरफ्तारी के लिए सीआईए-1 सहित कैंट व महेशनगर सहित पड़ाव थाना पुलिस की टीम ने उनके आवास पर दबिश दी। लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आए। आरोपी के नदारद मिलने के बाद पुलिस टीमों को खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन

दूसरी ओर, मामले की जांच में जुटी महेशनगर पुलिस की टीम ने वारदात के संबंध में स्थानीय लोगों और पड़ोसियों से गहन पूछताछ की। हालांकि, आसपास के लोगों ने फिलहाल इस मामले में चुप्पी साध रखी है और पुलिस के सामने कोई खास खुलासा नहीं किया है।
महेशनगर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम को लेकर दूसरे पक्ष की ओर से अब तक कोई भी लिखित या औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि, घटना के दौरान लहूलुहान हुए राजेश शर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें दिल का दौरा पड़ गया था। नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया था, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन

नगर परिषद के वार्ड नंबर 10 से सदस्य रमन छतवाल की शिकायत के आधार पर महेशनगर पुलिस ने कानूनी शिकंजा कसा था। रमन छतवाल की दी गई शिकायत पर पुलिस ने इनेलो नेता ओंकार सिंह, राजेश शर्मा और अन्य सहयोगियों के खिलाफ मारपीट व विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें