फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू हत्याकांड: आरोपियों को कोर्ट में किया पेश, पुलिस रिमांड में खुलेंगे राज, तीन गुनहगार अब भी फरार

Tue, 24 Feb 2026 04:23 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला

सार

रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल चाकू सहित अन्य आरोपियों का पता लगाने का प्रयास करेगी ताकि उन्हें जल्द काबू किया जा सके।
विज्ञापन
पुलिस ने कोर्ट में पेश किए आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिया वाटिका में चल रही रिसेप्शन पार्टी के दौरान सोनू की चाकू से हत्या के मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड सहित तीन आरोपियों को काबू कर लिया। पकड़े गए जटवाड़ गांव निवासी मास्टर माइंड साहिल, कसेरला गांव निवासी सागर, अंबाला कैंट निवासी शिवम को मंगलवार कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। 
विज्ञापन


रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल चाकू सहित अन्य आरोपियों का पता लगाने का प्रयास करेगी ताकि उन्हें जल्द काबू किया जा सके। जांच अधिकारी चांदी राम ने बताया कि जल्द ही संलिप्त तीन अन्य आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। टीमें जगह-जगह दबिश दे रही हैं। बता दें कि 22 फरवरी की रात 12 बजे कॉलेज में हुए झगड़े में रंजिश के चलते छह बदमाशों ने पैलेस की पार्किंग में चार युवकों पर चाकू से हमला किया था। 

इस हमले में अंबाला सिटी के दुर्गा नगर निवासी सोनू (22) की मौत हो गई। रिसेप्शन के इवेंट प्लानर सुखराज (19) की बाजू व उनके भाई जसराज (19) के पेट व बीच-बचाव करवाने आए भूपिंद्र (20) की टांग में चाकू लगा था। जसराज की बिगड़ती हालत को देखते हुए कैंट के नागरिक अस्पताल से चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें