फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डाई देने के आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। डिफेंस कॉलोनी सेक्टर-सी में अवैध दवा फैक्ट्री के भंडाफोड़ के मामले ने अब तक मुख्य आरोपी सहित तीन की गिरफ्तारी कर ली। जबकि मंगलवार को चौथे आरोपी यानी दवा वाली मशीन की डाई तैयार करने वाले को काबू करने के लिए पंजोखरा पुलिस पंजाब में रवाना हुई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि आरोपी के घर देररात को छापामारी की जाएगी। उधर, अवैध दवा फैक्टरी संचालक अवनीत सिंह का रिमांड पर भी बुधवार को खत्म हो जाएगा। ऐसे में पुलिस दोबारा कोर्ट में पेश कर जेल भेजेगी। बता दें कि अवनीत को पुलिस ने पहले आठ और फिर दो दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान दिल्ली से कच्चा माल उपलब्ध कराने वाले रामआसरे और सोनीपत से प्रिंटिंग वाले मनीष चौहान को काबू किया था।
इसके अलावा अवनीत की जिम के नीचे गोदाम से सेंटर गवर्नमेंट की टीम ने सील खोलकर फूड सप्लीमेंट के सैंपल भी जुटाए थे। इसकी रिपोर्ट करीब 15 दिन बाद पुलिस को मिलेगी। उसमें पता चलेगा कि फूड सप्लीमेंट डुप्लीकेट है कि नहीं।
विज्ञापन

यह था मामला
बता दें कि 14 अक्तूबर 2023 को ड्रग कंट्रोल ऑफिसर हेमंत ग्रोवर की शिकायत पर फैक्ट्री संचालक डिफेंस कॉलोनी के सेक्टर सी निवासी अवनीत सिंह के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट सहित 11 धाराओं में केस दर्ज किया गया था। आरोपी के कब्जे से करीब एक लाख 10 हजार गोलियां और करीब एक हजार टीके बरामद हुए थे। बरामद टीके स्टेरॉयड के थे और गोलियां फैक्ट्री संचालक के अनुसार जिम करने वाले युवाओं को दी जाती हैं।

पंजाब में टीम छापामारी करने के लिए रवाना हुई है। मशीन की डाई उपलब्ध करवाने वाले को काबू किया जाएगा। अवनीत का रिमांड खत्म होने पर बुधवार को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर विक्रांत, थाना प्रभारी पंजोखरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें