अंबाला सिटी। फंदा लगाकर आत्महत्या करने वाली सिटी की खतरवाड़ा निवासी 23 वर्षीय निशा का सोमवार को पोस्टमार्टम किया गया। सिटी के नागरिक अस्पताल में परिजन पहले कार्रवाई की मांग पर अड़ गए और वीडियोग्राफी में पोस्टमार्टम करवाने की बात कहीं। पुलिस के समझाने के बाद पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी करवाई गई। इस बीच मृतका के भाई सोनू व अन्य परिजनों ने पुलिस को दो लोगों के नाम देकर शक जताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। पुलिस चौकी नंबर तीन प्रभारी रोशन लाल ने बताया कि परिजनों की मांग पर वीडियोग्राफी के बीच निशा का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल इत्तेफाकन मौत की कार्रवाई की है।
परिजनों ने दो नाम दिए है उसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। परिजनों द्वारा जताए गए शक के आधार पर पुलिस मृतका निशा की कॉल हिस्ट्री के साथ-साथ सोशल मीडिया अकाउंट भी खंगालेगी ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके कि आत्महत्या से पहले क्या हुआ था। साथ ही निशा के संपर्क में आने वालों से भी पूछताछ की जाएगी। संवाद