फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला रहा ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला शहर में 13 से 15 नवंबर तक आयोजित तीन दिवसीय डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स टूर्नामेंट (जोनल लेवल) प्रतियोगिता में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब हासिल किया है। स्कूल के खिलाड़ियों में से 65 ने स्वर्ण, 36 ने रजत मेडल हासिल किए हैं। वहीं स्कूल के कुल 82 खिलाड़ी नेशनल प्रतियोगिता के लिए चुने गए हैं। स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. विकास कोहली ने सभी खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्कूल में शिक्षा के साथ खेलों पर पूरा ध्यान दिया जाता है। इसलिए लड़कियों के खेलों पर भी पूरा ध्यान दिया जाता है। इसलिए स्कूल की कुल 47 लड़कियों का नेशनल प्रतियोगिता में चयन हुआ है। क्रिकेट में 28 बच्चों का चयन नेशनल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। बॉक्सिंग में खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और चार रजत पदक जीते और कुल 10 बच्चों का चयन नेशनल के लिए हुआ है। वुशु में छह स्वर्ण और 10 रजत जीतकर कुल 16 खिलाड़ी नेशनल के लिए चयनित हुए। लॉन टेनिस में लड़कों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और लड़कियों ने द्वितीय स्थान पाया। कुल 4 खिलाड़ी नेशनल के लिए चयनित हुए। हॉकी में लड़के और लड़कियां दोनों ने ही द्वितीय स्थान प्राप्त किया और कुल सात खिलाड़ी नेशनल के लिए चयनित हुए। फुटबॉल में लड़कियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और कुल 12 लड़कियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। कराटे में एक गोल्ड और ताइक्वांडो में दो रजत जीतकर कुल तीन खिलाड़ी नेशनल के लिए चुने गए। वहीं एथलेटिक्स में एक रजत, बैडमिंटन में एक स्वर्ण, चैस में दो रजत खिलाड़ियों ने अपने नाम किए। योगा में भी स्कूल की छात्रा राधा ने का प्रदर्शन किया बेहतर रहा और उसका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली ने स्कूल के खेल विभाग के शिक्षक कमल धारीवाल, रणदीप गौड़, अनिल बुरा, वासु शर्मा, रविंदर कुमार, इंदु , सोनीका , सोनू, हेमंत , नितिन को भी इस प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें