फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल का निरीक्षण करने सेंट्रल जेल पहुंची पुलिस कमिशनर

Fri, 05 Jun 2015 01:01 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जेल में कैदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर डीसीपी अर्बन सुरेंद्र पाल सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


वीरवार को दोपहर के समय अचानक जेल के बाहर पहुंचे। जेल परिसर के बाहर खड़े मुलाकातियों से बातचीत कर समस्याओं के बारे में जानकारी ली।

पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने जेल में कैदियों के लिए जिस रसोई में खाने की जांच की। इसके पश्चात महात्मा गांधी के हत्यारे नाथू राम गोड्से को जिस जगह सजा दी गई थी, उस जगह का भी मुआयना किया।

इस दौरान पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने जेल अधिकारियो को निर्देश दिए कि वह सरकार द्वारा कैदियों के लिए चलाई जा रही सभी योजनाओं को सही तरीके से लागू करें।

इस निरीक्षण के बाद वह अधिकारियों के साथ जेल परिसर से बाहर आए और हर्बल पार्क से डीसी निवास की ओर जा रहे रोड का भी निरीक्षण करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में लोग सुबह व शाम के समय सैर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए जल्द ही इस रोड को नो व्हीकल जोन बनाया जाएगा, ताकि आम नागरिक सैर का आनंद ले सके। उन्होंने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए सैर व दौड़ बेहद जरूरी हैं, और इस रोड को यदि नो व्हीकल जोन बनाया जाएगा तो यहां आने वाले लोगों को काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें