फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना परिसर में भिड़े दो पक्ष, पिता पुत्र पर हमला

Fri, 05 Jun 2015 12:57 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौली गांव में बुधवार की सायं हुए विवाद में वीरवार को थाना पहुंचे दो पक्षों के बीच समझौते को लेकर चली बातचीत हमले तक पहुंच गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष से पिता व पुत्र पर हमला कर दिया, जिसमें वे दोनों घायल हो गए। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के लिए दोनों को दाखिल किया गया है।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव ज्यौली में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद खड़ा हो गया। दोनों पक्षों ने इस संबंध में थाना नारायणगढ़ में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत तक दे डाली थी। मामले के जांच अधिकारी ने दोनों पक्षों को थाने में बुलवा लिया।

बताया जाता है कि गांव वासी व कुछ रिश्तेदारों के बीच-बचाव करने के चलते थाना में मौजूद दोनों पक्ष आपसी बातचीत के लिए सहमत हो गए। जांच अधिकारी ने दोनों पक्षों को मामले को निपटाने के लिए समय दे दिया।
विज्ञापन


दोनों पक्ष थाना परिसर में बैठे बातचीत कर ही रहे थे कि इसी बीच किसी बात को लेकर तलखी उत्पन्न हो गई। इसी दौरान एक पक्ष के लगभग आधा दर्जन लोगों ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया।

 पंचायत में बैठे लोग कुछ समझ पाते इससे पहले हमलावर पिता-पुत्र को बुरी तरह घायल कर मौके से फरार हो गए। इस हमले में बरखा राम व उसका पुत्र विकास गंभीर रूप से घायल हो गए।

खबर लगते ही पुलिस ने बरखा राम व उसके पुत्र को सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया व कार्रवाई में जुट गई। जांच अधिकारी बिच्छा राम ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था।
विज्ञापन


इसी दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष से मारपीट की। इस संबंध में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें