फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक इंस्पेक्टर पर गाज, लाइन हाजिर

Fri, 13 Sep 2013 11:25 PM IST
अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी के ट्रैफिक इंस्पेक्टर को कार चालक औश्र सवार लोगों से बहस करनी महंगी पड़ गई। कार में सवार लोगों ने ट्रैफिक इंस्पेक्टर की शिकायत पुलिस कमिश्नर को कर दी। कमिश्नर ने गंभीरता दिखाते हुए ट्रैफिक इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ट्रैफिक इंस्पेक्टर धूप सिंह कैंट में कैपिटल चौंक पर ड्यूटी कर रहे थे। तभी एक कार में सवार कुछ लोग वहां से गुजरे। बताया जा रहा है कि कार चालक ड्राइविंग के वक्त मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा था। इसी को लेकर ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने रोका और उनका चालान काटने की प्रक्रिया शुरू की।

मगर कार चालक व सवारों ने उन्हें ऐसा न करने का आग्रह किया। लेकिन बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में बहस हो गई। ये आरोप लगाया गया कि इस बहस के दौरान ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने कार सवारों से बदतमीजी की। जिसके चलते कार सवारों ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर राजबीर देसवाल को कर दी।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर ने कार सवारों की बात पर गंभीरता दिखाते हुए डीसीपी को इस मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिसके चलते ट्रैफिक इंस्पेक्टर तुरंत प्रभाव से ट्रैफिक महकमे से हटाकर लाइनहाजिर कर दिया है। उधर, ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने इस मामले में कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन


‘ ट्रैफिक एसएचओ के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को शिकायत मिली थी। जिसमें उस पर बदतमीजी करने का आरोप था। इस मामले में उन्हें लाइनहाजिर किया गया है।
-विनोद कौशिक, डीसीपी अर्बन-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें