फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गोलीकांड व रंगदारी मामले में पुलिस के हाथ अभी खालीच

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। इंदिरा चौक पर जनता स्वीट्स गोलीकांड और पांच दिसंबर को सराफा कारोबारी से रंगदारी मांगने का मामला पुलिस के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। 19 दिन बाद भी पुलिस बाइक पर आकर जनता स्वीट्स की दुकान के बाहर अंधाधुंध फायरिंग करने वालों का सुराग नहीं लगा पाई जबकि इस मामले में एसआईटी भी गठित हो रखी है। वहीं, दुकानदार और सर्राफा कारोबारी को सुरक्षा मुहैय्या करवाई हुई है।
विज्ञापन

दरअसल, 1 दिसंबर को बाइक सवार दो बदमाशों ने दो पिस्टल से जनता स्वीट्स पर पांच गोलियां चलाई थी। जो दुकान के शीशे व बोर्ड पर लगी थी। दुकानदार ने मौके से पांच खोल पुलिस को दिए थे। गनीमत यह थी कि कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ था। दूसरे मामले में जनता स्वीट्स की तीन दुकान पार सराफा कारोबारी अर्पित से भी रंगदारी मांगी गई थी। एक युवक ने चिट्ठी को देर शाम के समय दुकान की तरफ फेंका था।फ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें