फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोनू, भूप्पी राणा ग्रुप की कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस की अटकी रही सांसें

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दिनों कालका चौक पर हुए दोहरे हत्याकांड के बाद बुधवार को मोनू राणा (एमआर ग्रुप) और भूप्पी राणा (बीआर ग्रुप) के सदस्यों की कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस प्रशासन की सांसे अटकी रही।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में पंजोखरा थाने में दर्ज जानलेवा हमले के केस नंबर 37 में दोनों पक्षों के 9 आरोपियों को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप सिंह की अदालत में पेश होना था।
वर्तमान में ये सभी कोरोना संक्रमण या अन्य कारणों से पैरोल पर हैं। इस मामले में एक नाबालिग आरोपी की हत्या का प्रयास किया गया था। तफ्तीश में खुलासा हुआ था कि यह हादसा नहीं बल्कि गैंगवार की रंजिश का बदला लेने की कोशिश थी। एक सप्ताह पहले हुए दोहरे हत्याकांड और पूर्व के इतिहास को ध्यान में रखते हुए किसी भी संभावित अप्रिय घटना के चलते सीआईए-वन, टू , नारायणगढ़ के अलावा कोतवाली थाना प्रभारी व उनकी की टीम के अलावा, सिक्योरिटी एजेंट और सीआईडी के अलावा सादी वर्दी में मुलाजिमों की मौजूदगी से कोर्ट परिसर पुलिस छावनी में तब्दील रहा।
विज्ञापन

------------------
कोर्ट परिसर तक पुलिस ने रखी कड़ी सुरक्षा
दोहरे हत्याकांड में पंजाब के बंबीहा, भूप्पी राणा और लॉरेंस बिश्नोई का नाम सार्वजनिक आने के बाद यह भी क्लीयर हो गया कि मोनू राणा ग्रुप भी इससे अछूता नहीं रहेगा, क्योंकि मोनू और भूप्पी राणा ग्रुप की दुश्मनी जगजाहिर है। भूप्पी राणा के सहयोगी साहिल ने ही यमुनानगर कोर्ट में मोनू राणा पर फायरिंग की थी, जिसमें मोनू राणा को शारीरिक नुकसान हुआ था। तमाम हालात से अवगत होने के बाद एसपी हामिद अख्तर ने कानून और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के दिशा-निर्देश दिए थे। ऐसे में चौक-चौराहों के अलावा कचहरी चौक से लेकर कोर्ट के चारों तरफ सुरक्षा बढ़ा दी गई। हर संदिग्ध की चेकिंग की गई, जिसपर शक हुआ, उससे पूछताछ की गई। कोर्ट के गेट पर बिना तलाशी किसी को भीतर नहीं जाने दिया गया।
-----------------------
कोर्ट में इन लोगों की हुई पेशी
उत्तरप्रदेश के पंकज मलिक, अमित मलिक, कैथल के अनुज राणा, नारायणगढ़ के वैंकट, जींद के रामफल, सुभाष, रोहित गुर्जर, थंबड़ के शमशेर सिंह उर्फ मोनू राणा और शहजादपुर के साहिल की पेशी थी।
----------------
कालका चौक पर हुए दोहरे हत्याकांड के बाद जांच में कई गैंग के नाम सामने आए हैं। इनमें से कुछ गैंग व उनके सदस्यों पर अंबाला में भी केस दर्ज हैं। इनकी आपस में दुश्मनी है। ऐसी संभावना हो सकती है कि ये पेशी के दौरान एक दूसरे पर हमला कर सकते हैं। कोर्ट परिसर में कोई अप्रिय घटना को रोकने के लिए एसपी के आदेश पर कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ाई गई थी। सभी गैंग के सदस्यों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

- संदीप कुमार, इंचार्ज सीआईए-वन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें