फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ट्रेन में जहरखुरानी, चाय में पिलाया नशा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। ट्रेन में सफर करने वाला यात्री जहरखुरानी का शिकार हो गया। ट्रेन में ही सवार दो व्यक्ति ने चाय में नशीली वस्तु मिलाकर यात्री को पिला दी और उसके पास रखे सोने के गहने और अन्य सामान लेकर लापता हो गए।
विज्ञापन

ट्रेन के बरेली पहुंचने पर छपरा निवासी मुकेश कुमार की शिकायत पर जीआरपी ने एफआईआर दर्ज की। इसके आधार पर अब बुधवार को अंबाला कैंट जीआरपी में मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत में मुकेश कुमार ने बताया कि तीन दिसंबर रविवार को शाम 7 बजे वह ट्रेन संख्या 15212 जननायक एक्सप्रेस का इंतजार ब्यास रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर कर रहा था। उस समय दो अंजान लड़कों के साथ उसकी मुलाकात हुई। ट्रेन के आने के बाद दोनों अंजान लड़के भी उसके साथ ही डिब्बे में सवार हो गए। मुकेश बताया कि उसे छपरा जाना है, तो उन दोनों ने भी बताया कि उन्हें गोंडा जाना है।
ट्रेन चार दिसंबर की रात्रि लगभग 12.10 बजे जब अंबाला स्टेशन पर रुकी तो इस दौरान एक चाय बेचने वाला आया। दोनों लड़कों ने उससे चाय पीने के लिए ली तो वो भी चाय मांगकर अपनी जेब से रुपये निकालने लगा। इतनी देर में चाय वाले ने गर्म चाय का कप सामने एक लड़के को पकड़ा दिया। रुपये देने के बाद जब उसने चाय मांगी तो पहले वाले लड़के ने साथ बैठे लड़के को चाय पकड़ा दी। इसके बाद चाय उसे मिली। जब उसने चाय का पी तो अचानक से बेहोशी छाने लगी और फिर वो सो गया। जब ट्रेन मुरादाबाद जंक्शन से चली तो इसके 10 या 15 मिनट बाद उसे होश और उसने जेब चेक की तो उसमें से सोने का सामान गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें