फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पीएम श्री होगा कैंटोनमेंट बोर्ड का सरकारी स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। कैंटोनमेंट बोर्ड के अधीन तोपखाना परेड का स्कूल जल्द पीएम श्री योजना में शामिल होगा। स्कूल के नाम के आगे पीएम श्री लिखा जाएगा। शिक्षा विभाग की ओर से मांगी गई जानकारी के बाद अब बोर्ड प्रबंधन को इसकी उम्मीद जगी है।
प्राथमिक चरण में एक स्कूल को योजना के तहत शामिल किया जाएगा। इसके बाद अन्य स्कूलों का भी आकलन करके प्रस्ताव बनाया जाएगा ताकि मुख्य स्कूलों पर पीएम श्री का शब्द अंकित हो सके। तोपखाना परेड के स्कूल को पिछले वर्ष ही 12 वीं कक्षा तक अपग्रेड किया गया है। इस सुविधा का सीधा फायदा स्थानीय बच्चों को मिल रहा है, उन्हें पढ़ाई के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहता है। मौजूदा समय में आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लगभग एक हजार बच्चे स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। बच्चों को शिक्षित करने के लिए 40 लोगों का प्रशिक्षित स्टाफ रखा हुआ है। खेलकूद में बच्चों को माहिर करने के लिए भी कोच की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें