फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: समूह नृत्य में पीएम श्री राजकीय कन्या स्कूल शहजादपुर प्रथम रहा

Sat, 04 Oct 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
शहर के पीकेआर जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में विजेता बच्च
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। पीकेआर जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दो दिवसीय जिला स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन हरियाणा शिक्षा विभाग पंचकूला की ओर से आयोजित किया जा रहा है। समूह नृत्य प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय कन्या स्कूल शहजादपुर प्रथम रहा।
जिला स्तरीय कल्चरल फेस्ट परिणामकक्षा 9वीं से 12वीं में रागनी में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल रामपुर सरसहेड़ी स्कूल से अनामिका प्रथम, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल पुलिस लाइन से प्रीति द्वितीय, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ज्योली जसप्रीत तृतीय रहे। समूह नृत्य में पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शहजादपुर प्रथम, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल समलहेड़ी द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल से बब्याल तृतीय रहे। एकल नृत्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जटवाड़ से कनिका प्रथम, पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शहजादपुर से यशिका द्वितीय, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल शहजादपुर से लतिका तृतीय रही। स्किट में पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल से शहजादपुर प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल महमूदपुर द्वितीय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कांवला तृतीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने का अवसर प्रदान करती हैं। जिला शिक्षा अधिकारी को पर्यावरण का प्रतीक पौधा देकर सम्मानित किया गया। प्रथम दिन कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए रहा। इस अवसर पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ज्योति रानी, जिला परियोजना अधिकारी प्रमोद कुमार राणा, उप जिला शिक्षा अधिकारी अशोक राणा उपस्थित रहे। खंड शिक्षा अधिकारी सतबीर सिंह अंबाला वन के नेतृत्व एवं जिला कल्चरल समन्वयक डॉ. अरविंद सिंह के प्रबंधन में कार्यक्रम की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें