फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बिजली निगम के नए कार्यालय के निर्माण के लिए ऊर्जा मंत्री से लगाई गुहार

विज्ञापन
विश्राम गृह में बिजली कर्मचारी केबिनेट मंत्री अनिल विज से अपनी बात रखते हुए। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। बैंक रोड स्थित उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) के सब-डिवीजन नंबर-2 का कार्यालय दूर बकरा मार्केट क्षेत्र में शिफ्ट होने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। एचएसईबी वर्कर यूनियन (सब यूनिट नंबर-2) ने हरियाणा के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री को मांग पत्र भेजकर बैंक रोड पर नए बहुमंजिला प्रशासनिक भवन और आधुनिक कॉम्प्लेक्स के निर्माण की प्रशासनिक व वित्तीय मंजूरी जल्द जारी करने की मांग की है।
यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि जर्जर भवन के कारण कार्यालय को अस्थायी तौर पर बकरा मार्केट क्षेत्र में स्थानांतरित किया गया है, जो सब-डिवीजन-2 के भौगोलिक क्षेत्र से बाहर है। ऐसे में बिजली बिल जमा कराने, शिकायत दर्ज कराने और अन्य कामों के लिए उपभोक्ताओं विशेषकर बुजुर्गों और महिलाओं को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। इससे उनका कहना है कि नए भवन के बनने से उपभोक्ताओं और कर्मचारियों दोनों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

यूनियन के सब यूनिट प्रधान बलवंत यादव और सचिव ने ऊर्जा मंत्री को दिए मांग पत्र में कहा कि बैंक रोड जैसे प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र में बिजली निगम की करोड़ों रुपये की जमीन खाली पड़ी है। लंबे समय से जमीन के उपयोग में नहीं होने के कारण यहां अवैध कब्जे और असामाजिक गतिविधियों का खतरा बना हुआ है। यूनियन ने समय रहते इस जमीन पर नए कार्यालय भवन का निर्माण शुरू कराने की मांग की है।

एक ही छत के नीचे मिल सकेंगी सुविधाएं
मांग पत्र में कहा गया है कि प्रस्तावित बहुमंजिला भवन में प्रशासनिक शाखाओं के साथ ई-बिलिंग काउंटर, आधुनिक शिकायत केंद्र और उपभोक्ताओं के लिए वेटिंग हॉल की सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती है। इसके अलावा सेवा समिति स्कूल के पास स्थित पुराने जर्जर स्विच हाउस की जगह आधुनिक शिकायत केंद्र बनाने की भी मांग की गई है, ताकि बिजली संबंधी शिकायतों का जल्द निस्तारण हो सके।

अधिकारियों ने तैयार किया प्रस्ताव, मुख्यालय भेजा
यूनियन के अनुसार, मामला उठाए जाने के बाद विभाग के स्थानीय अधिकारियों, एसडीओ, एक्सईएन और एसई ने बहुमंजिला भवन निर्माण का विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर लिया है। प्रस्ताव को प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी के लिए मुख्य अभियंता (सिविल कंस्ट्रक्शन विंग), यूएचबीवीएन के पास भेजा गया है। यूनियन ने ऊर्जा मंत्री से मुख्यालय स्तर पर लंबित फाइल को जल्द मंजूरी दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


कार्यालय दूर शिफ्ट होने से लोग और कर्मचारी दोनों परेशान हैं। ऊर्जा मंत्री से गुहार लगाई है कि बैंक रोड की प्राइम लोकेशन पर नए बहुमंजिला भवन के निर्माण को जल्द प्रशासनिक स्वीकृति दी जाए। - बलवंत यादव, प्रधान, एचएसईबी वर्कर यूनियन (सब यूनिट नं. 2)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें