फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बैडमिंटन टूर्नामेंट में अंबाला, यमुनानगर के खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 23 Aug 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। तीसरे ओपन एलएबीए बैडमिंटन टूर्नामेंट का टैगोर गार्डन स्थित अकादमी में शुक्रवार को आगाज हुआ। पहले दिन अंडर-9, अंडर-11 व अंडर-15 के मुकाबले हुए। सुबह 9 बजे से अंबाला, यमुनानगर आदि स्थानों से खिलाड़ियाें ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सुबह के समय अंडर-9, 11 व 13 में कुल 60 खिलाड़ी शामिल है। शाम को अंडर-15 लड़के व लड़कियों के मुकाबले हुए। बैडमिंटन कोच मनीष ने बताया कि युवाओं के बढ़ते रुझान को देखते हुए वह तीसरा टूर्नामेंट करवा रहे हैं। अंडर-9 लड़कों के सिंग्लस में कृदिया व अंडर-13 में केशव विजेता रहा। यह मुकाबले 24 अगस्त तक रोजाना चलेंगे। सभी मुकाबले शटल से खेले जा रहे हैं। शनिवार को अंडर-17 व 19 लड़के व लड़कियों के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन


यह रहे परिणाम...

अंडर-9 लड़कों के सिंग्लस
पहला - कृदिया
रनरअप - वेदांत

अंडर-11 लड़कों के सिंग्लस
पहला - कृदिया
रनरअप - वेदांत

अंडर-13 लड़कों के सिंग्लस
पहला - केशव
रनरअप - आरव गोयल

अंडर-13 लड़कों के डबल
पहला - अनिल व रनवीर
रनरअप - रियांश व देवाशीष

अंडर-13 लड़कियों के सिंग्लस
पहला- मेतांशी सैनी
रनरअप - गौतम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें