फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जन्मोत्सव पर लगाएं भंडारे, की पूजा-अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले भर में राम भक्त हनुुमान जी का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। जहां जगह-जगह मंदिरों में हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। वहीं हनुमान भक्तों की ओर से भंडारे लगाए गए। हनुमान मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी लंबी कतारें दिखाई दी, जहां भक्तों ने रामभक्त हनुमान की प्रतिमा के समक्ष माथा टेकते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

मनमोहन नगर के क्षेत्र में शनिवार को पंचमुखी हनुमान मंदिर में महंत मनसा दास महाराज के नेतृत्व में रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर मैथिली एक कदम सेवा संस्था की ओर से दीपिका कपूर, पंकज राणा, विकास बंसल, निर्मल मेहरा, विनय मल्होत्रा सहित अन्य भक्तजनों ने रामायण पाठ का शुभारंभ करवाया, वहीं पंचमुखी हनुमान मंदिर के महंत मनसादास महाराज ने बताया कि इस पाठ का समापन समारोह रविवार को विधि पूर्वक पूजा अर्चना कर किया जाएगा। महाराज ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी हनुमान जी का जन्मोत्सव बड़ी की धूमधाम से मनाया जा रहा है। समापन समारोह के दौरान मंदिर में अंबाला जिलाभर के सभी अखाड़ों से करीब 150 में साधु संत महात्मा इस कार्यक्रम में पहुंचेंगे, जहां पर सभी संतों को भव्य शिष्टाचार किया जाएगा व साधु संतों को विधिवत तरीके से भोजन करवाया जाएगा। तत्पश्चात एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जिसमें दूर दराज के क्षेत्रों से भक्तजन पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण करेगें।
जीआरएसडी स्कूल की प्रबंधक समिति द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव व स्कूल के नए सत्र के शुभारंभ अवसर पर सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल की प्रबंधक समिति व स्टॉफ सभी ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रधान नरेश अग्रवाल ने सभी को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी। वहीं प्रबंधक विनोद गर्ग ने नए सत्र की शुरुआत पर सभी अध्यापकों को बधाई दी व स्कूल को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रधान नरेश अग्रवाल, मैनेजर विनोद गर्ग, सुरेश बंसल, वरिंदर अग्रवाल, प्राचार्य प्रदीप शर्मा, अर्पित अग्रवाल, नितिन गोयल व स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

अंबाला छावनी के एकता विहार स्थित श्री शिव कुटीर ट्रस्ट द्वारा पूजा और हवन का आयोजन किया गया। जिसमें बहुत से भक्तों ने भाग लिया। पं सतीश शांडिल्य ने सबसे पहले गणेश पूजन कलश पूजन, श्रीलक्ष्मी नारायण पूजन, हनुमान पूजन के बाद सुंदरकांड का पाठ किया गया। फिर वैदिक मंत्र, पुरुष सूक्त द्वारा एवं लक्ष्मी सूक्त से हवन किया गया पूर्णाहूति के बाद आरती के साथ यज्ञ संपन्न करवाया। श्री शिव कुटीर ट्रस्ट कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष नरेंद्र आहूजा मुख्य यजमान रहे। विनोद अग्रवाल, अजय जिंदल, विशाल सिंगला, बृजेश वर्मा, संदीप अरोड़ा, मोहित सहगल, जगदीश गुलाटी, साक्षी चेतना, आदर्श गगनेजा, मीनू गोयल, ऊषा बंसल विशेष रूप से सहयोगी रहे। यज्ञ के बाद प्रसाद वितरण किया गया। पंडित सतीश शांडिल्य ने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार चैत्र मास पूर्णिमा पर न सिर्फ भगवान विष्णु और चंद्र देव की विशेष पूजा का बल्कि संकट मोचन हनुमान की पूजा का ज्यादा महत्व है क्योंकि इस पावन तिथि पर उनका जन्मोत्सव मनाया जाता है। शांडिल्य ने बताया कि श्री शिव कुटीर मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा 15 अप्रैल से 22 अप्रैल तक चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें