फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बकरा मार्केट चौक पर गंदगी के लगे ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी के 12 क्राॅस रोड बकरा मार्केट चौक स्थित सामुदायिक भवन के पास कई दिनों से गंदगी के ढेर लगे हैं। इस कारण सड़क से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
्गंदगी से उठ रही दुर्गंध के चलते महिलाएं मुंह पर कपड़ा लपेटकर निकल रही हैं, वहीं गंदगी के ढेर में बेसहारा गोवंश मुंह मार रहे हैं और गंदगी को फैला रहे हैं।
विज्ञापन

यह गंदगी फैल कर सड़क पर आ रही है। इसके बाद भी नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की ओर से इसे उठाया नहीं गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कई दिन हो जाते हैं, इस चौक पर गंदगी के पड़े हुए, लेकिन प्रशासन की ओर से समय पर उठाया नहीं जाता है।
रात में फेंकी जा रही गंदगी : अमित वर्मा ने बताया कि वह बकरा मार्केट चौक स्थित दुकान पर काम करता है। यहां चौक पर रात के समय स्थानीय लोग गंदगी गिराते हैं। इससे पता नहीं चलता कि रात में कौन गंदगी गिरा गया। र
विज्ञापन

नगर परिषद की और से यहां पर कूडे़ के डस्टबिन रख दिए जाएं तो लोग कूडे़दान में गंदगी फेंकेंगे।
पर्यावरण हो रहा दूषित : सामुदायिक भवन में रहने वाली मधु ने बताया कि लोग चौक पर गंदगी गिराकर पर्यावरण दूषित कर रहे हैं। वह प्रशासन से मांग करती हैं कि यहां पर नगर परिषद की और से फ्लेक्स लगवाई जाए ताकि लोग इस जगह पर गंदगी न फेंके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें