राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर सरसेहड़ी में गणित प्रदर्शनी प्रतियोगिता मे
अंबाला। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर सरसेहड़ी में खंड स्तरीय राष्ट्रीय गणित दिवस के अंतर्गत अध्यापकों के लिए गणित प्रदर्शनी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रदर्शनी का शुभारंभ विद्यालय प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर खंड अंबाला टू के अंतर्गत पीजीटी व टीजीटी गणित के शिक्षकों ने प्रतिभागिता की। निर्णायक मंडल की भूमिका में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर से प्रधानाचार्य नीरू गुप्ता व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करधान से प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने निभाई।
गणित प्रदर्शनी में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर सरसेहड़ी से पीजीटी पंकज शर्मा प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सपेरा से टीजीटी आशु गुप्ता द्वितीय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीसी बाजार से पीजीटी आरती तृतीय रहे। कार्यक्रम के संचालन में एबीआरसी जसविंद्र कौर की मुख्य भूमिका रही। अंत में निर्णायक मंडल ने प्रतियोगिता में विजेताओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। यह प्रतियोगिता जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा के निर्देशानुसार, खंड शिक्षा अधिकारी मोनिका की अध्यक्षता में कराई गई।