फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मिशन बुनियाद को लेकर किया जागरूक, बच्चों से किया आवेदन का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
बराडा। राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मिशन बुनियाद के अंतर्गत खंड स्तरीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मिशन बुनियाद एवं सुपर हंड्रेड (अब सुपर 400) जैसी योजनाओं की जानकारी देना तथा उन्हें उच्च लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में उपमंडल अधिकारी सतिंद्र सिवाच ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से कोई भी विद्यार्थी अपने सपनों को साकार कर सकता है। यह कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी अंबाला, सुधीर कालरा तथा खंड शिक्षा अधिकारी बराड़ा मोनिका के दिशा-निर्देशों में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूरे खंड से 48 विद्यालयों के लगभग 350 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक तथा विभिन्न विद्यालयों से आए अध्यापकगण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को इस मिशन का हिस्सा बनने के लिए प्रोत्साहित करें और पढ़ाई के प्रति सकारात्मक वातावरण प्रदान करें। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें